Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग : अंतर जिला अंडर-22 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता
(आयोजक जे डी सी ए‌)

अंतर जिला ‘U’-22 बालक एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता -2022-23.जे डी सी ए सचिव धर्मेश पटेल द्वारा जारी विज्ञप्तिअनुसार जे डी सी ए के तत्वावधान में खेली जा रही अंतर जिला ‘U’-22 क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच कटनी जिला विरुद्ध जबलपुर जिले के मध्य खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कटनी जिले ने सभी विकेट गंवा कर 158 रन बनाए, पुष्पेन्द्र सिंह ने 42 रनों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया, अयाज़ अनवर ने 25 तथा कौस्तेश तिवारी ने नाबाद ‌20 रनों की पारी में 04 चौके लगाए। जबलपुर जिले से यश जाउलकर, जयंत अवस्थी ने 2-2, पारूष मंडल, अजय मिश्रा, आदित्य मिश्रा ने 1-1 तीन बल्लेबाज रन ‌आउट हुए। जवाब में जबलपुर जिले ने 23.3 ओवरों में 03 विकेट गंवा कर 159 रन बनाकर 07 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया, गीत ढींगरा ने 55 नाबाद पारी में 47 गेंदों में 08 चौके लगाए, कप्तान अराध्य यादव ने 50 नाबाद रनों में 44 गेंदों में 06 चौके और दो छक्के लगाए, तथा चौथे विकेट के लिए 105 रनों ‌की साझेदारी निभाई, साहिल ख़ान ने 25 रनों का योगदान दिया। कटनी जिले से देवांश ननकानी ने 02 तथा 01 विकेट सचिन यादव ने लिया।

Related posts

एमपीसीए जबलपुर में तीन दिवसीय मैच का आयोजन

Pradesh Samwad Team

क्या रहाणे-पुजारा ग्रेड-ए बरकरार रख पाएंगे? केएल राहुल और ऋषभ पंत की निगाहें ‘A+’

Pradesh Samwad Team

कोरिया से सेमीफाइनल में हारकर भारत का खिताब का सपना चकनाचूर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment