Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता जे डी सी ए के तत्वाधान में नीमखेड़ा खेल मैदान मे आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट बालक वर्ग 16 दो दिवसीय प्रतियोगिता में खेली जा रही है जिसमे खेले जा रहे बालाघाट और डिंडोरी के मैच के दूसरे दिन बालाघाट ने 96 रनों से आगे खेलते हुए 41.4 ओवरों मे 175 रन बनाकर डिंडोरी को 158 रनों के लक्ष्य दिया। जिसमें सुमित जहांगीर ने नाबाद 65 रन, आदर्श ने 35 रन और मंथन ने 28 रन बनाये। डिंडोरी की ओर से युवराज परिहार ने 4 विकेट, दिपेश और कृपांशु ने 2-2 विकेट और प्रवीण ने 1 विकेट लिए।
158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिंडोरी 13.5 ओवरों में 59 रनों पर सिमट गई। जिसमें चंद्रकांत बघेल ने 24 रन और दिपेश ने 20 रन बनाए। बालाघाट की ओर से आदर्श रिनहायत ने 6 विकट, सुमित जहांगीर ने 3 विकेट और आकाश ने 1 विकेट लिए। इस बालाघाट ने प्रकार 99 रनों से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच जबलपुर ए और बालाघाट के मध्य प्रातः 9:30 बजे प्रारंभ होगा।

Related posts

भारत को हराने के बाद इतराए साउथ अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर, बोले- खुमारी कई दिनों तक नहीं उतरेगी

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

30 december

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment