Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता दूसरे दिन के खेल में छिंदवाड़ा जिले ने 01रन पर 02 गंवाने के बाद के आगे खेलते हुए 26 रनों पर 07 विकेट खो दिए मगर वेदांत झगेल वो शौर्य पाटिल ने 08 वे विकेट की साझेदारी में 96 रन जोड़े छिंदवाड़ा जिले ने 126 रन सभी विकेट खोकर बनाए तथा जीत के लिए 123 रनों का लक्ष्य रखा, वेदांत झगेल ने 51 रनो की शानदार पारी खेली वहीं शौर्य पाटिल ने 42 रन बनाए। डिंडोरी जिले से पियूष डेहलिया ने 39 रन देकर 06 विकेट तथा उज्जवल चक्रवर्ती ने 03 विकेट लिए। डिंडोरी जिले ने 06 विकेट खोकर 125 बनाकर 04 विकेटों से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। डिंडोरी जिले से चंद्रकांत बघेल ने 53 रनों की‌ पार्टी में 07चौके व02 छक्के लगाए, नन्द किशोर ने 23 रनों की‌ पार्टी खेली। छिंदवाड़ा जिले से हर्षवर्धन व अजिक ने 2-2 विकेट लिए।

Related posts

सतना बना अद्भुत राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का गवाह

Pradesh Samwad Team

विशन खेड़ा की रुकमणी भिलाला एलएनसीटी विश्वविद्यालय महिला सॉफ्टबॉल टीम की कप्तान बनी औबेदुल्लागंज के खिलाड़ियों ने अर्जित की उपलब्धियां

Pradesh Samwad Team

रबीद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment