34 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
राजनीति

‘चीनी घुसपैठ को लेकर बीजेपी ने साध रखी है चुप्‍पी’ ओवैसी की संसद में बहस कराने की मांग


एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने चीन के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर चुप रहने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने सोमवार को चीन-भारत संबंधों और सीमा की स्थिति पर आगामी संसद सत्र में पूर्ण बहस की मांग की। हैदराबाद के सांसद ने नरेंद्र मोदी सरकार से सांसदों के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को सभी विवादास्पद सीमावर्ती क्षेत्रों में ले जाने की भी मांग की, जहां चीनी सेना भारत के इलाके में मौजूद है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख ने कहा, यह हमें अपनी संप्रभुता को फिर से स्थापित करने और जनता को अवगत रखने की सहूलियत देगा। ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से कहा था कि चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ नहीं की है। उन्होंने दावा किया, लेकिन, प्रधानमंत्री का यह बयान गलत निकला है क्योंकि चीन हमारे क्षेत्र में बैठा है और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) बाहर नहीं जा रही है। अरुणाचल प्रदेश में चीन ने स्थायी ढांचे और एक गांव भी बनाया है।
‘बहस नहीं हो सकती तो गोपनीय बैठक करें’ : असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर भारतीय क्षेत्र में चीनी घुसपैठ पर जानबूझकर चुप्पी साधने और इससे इन्‍कार करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि इसलिए हम मांग कर रहे हैं कि संसद के शीतकालीन सत्र में पूरी बहस होनी चाहिए। ओवैसी ने कहा कि अगर सरकार कहती है कि इस पर संसद में कोई बहस नहीं हो सकती क्योंकि यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है तो लोकसभा नियम 248 के तहत सदन की गोपनीय बैठक की जा सकती है।

Related posts

केंद्र और राज्य में हमारी सरकार, फूंक मार देंगे तो उड़ जाओगे

Pradesh Samwad Team

भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्यों ने अपने हस्ताक्षर वाली टी-शर्ट मुख्यमंत्री चौहान को भेंट की

Pradesh Samwad Team

बंद कमरे की बातें सार्वजनिक तौर पर नहीं कही जा सकती: सिंहदेव

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment