Pradesh Samwad
खेल

घरेलू मैच में दिव्यांग खिलाड़ी का देखें यह जबरदस्त कैच, नहीं होगा आंखों पर यकीन


क्रिकेट मैदान में कई बार ऐसे कैच पकड़े जाते हैं जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रही है जिसमें एक दिव्यांग खिलाड़ी गेंदबाजी करते हुए शानदार कैच पकड़ता है। इस वीडियो में एक खिलाड़ी है जो एक पैर से ठीक नहीं है और गेंदबाजी करते हुए ऐसा कैच पकड़ता है जिसकी पर हर कोई तारीफ कर रहा है।
दरअसल मैच के दौरान एक पैर से दिव्यांग खिलाड़ी जो लकड़ी का सहारा लेते हुए गेंदबाजी कर रहा था। बल्लेबाज ने गेंदबाज को ड्राइव लगाने की कोशिश की। लेकिन गेंदबाज ने शानदार छलांग लगाते हुए कैच पकड़ लिया। इस कैच को पकड़ते ही टीम के खिलाड़ी हैरान रह गए। हर कोई इस कैच की तारीफ कर रहा है और सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर कर रहा है। वहीं इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने इस कैच की तारीफ की है और वीडियो शेयर की है।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लनघन ने भी इस खिलाड़ी की तारीफ की है और वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अविश्वसनीय। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर तबरेज शम्सी ने भी गेंदबाज की तारीफ की है। शम्सी ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वाओ, मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं।
गौर हो कि दिव्यांग खिलाड़ियों का आधिकारिक मैच था। इस मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से दिव्यांग खिलाड़ी खेल रहे थे। इस मैच में अंपायर और सभी अतंरराष्ट्रीय नियमों का पालन किया गया था। लोग इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं और इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Related posts

नीशम और मिचेल ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

Pradesh Samwad Team

स्व. हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता : जी आई ए की खिताबी जीत

Pradesh Samwad Team

सब्र का बांध टूटा और विदिशा से पैदल चल कर आए बेरोजगार खेल डिग्रीधारी का गुस्सा फूटा भोपाल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment