31.7 C
Madhya Pradesh
June 14, 2026
Pradesh Samwad
खेल

गौहरगंज की कबड्डी खिलाड़ी चांदनी सेन का चयन साई ट्रेनिंग सेंटर गांधीनगर गुजरात मे

गौहरगंज की कबड्डी खिलाड़ी चांदनी सेन का चयन साई ट्रेनिंग सेंटर गांधीनगर गुजरात मे ग्राम सराकिया , तहसील गौहरगंज की बेटी कु. चाँदनी सेन का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) ट्रेनिंग सेंटर गांधीनगर, गुजरात में कबड्डी खेल में किया गया है ।
कु. चाँदनी को अब भारत सरकार द्वारा साईं ट्रेनिंग सेंटर गाँधीनगर में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, आहार, आवास , शिक्षा, स्वास्थ्य,खेल किट , खेल उपकरण एंव खेल उपकरण की सुविधा नि:शुल्क मिलेगी ।
कु. चाँदनी के पिता कैलाश सेन किसान है ।
कु. चाँदनी का चयन कड़ी चयन ट्रायल के बाद हुआ । कु. चाँदनी ने खेलों इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2020 गुवाहाटी में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था ।
कु. चाँदनी सेन के साईं ट्रेनिंग सेंटर गाँधीनगर में चयन होने पर ज़िला कलेक्टर रायसेन श्री अरविन्द दुबे व ज़िला पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकाश शाहवाल ने चाँदनी व उनके पिताजी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है ।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रायसेन श्री जलज चतुर्वेदी ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related posts

दीपांशु के शानदार खेल की बदोलत रोहतक रोड जिमखाना की आर वी स्पोर्ट्स कप में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

शुभ,भवजोत,सन्तोष,रूपेश,उर्फ़ी ने जीते ख़िताब स्वर्गीय रिज़वान स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment