Pradesh Samwad
ज़रा हटके

‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज था नाम : दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का 112 साल की उम्र में निधन


‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ द्वारा दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में नामित किए गए सैटर्निनो डे ला फुएंते का मंगलवार को 112 साल की आयु में निधन हो गया। सरकारी समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ ने बताया कि सैटर्निनो डे ला फुएंते का निधन स्पेन के उत्तर पश्चिमी शहर लियोन में उनके घर पर हुआ। एजेंसी ने बताया कि ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने पिछले साल सितंबर में डे ला फुएंते को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में नामित किया था और मंगलवार को उनकी मृत्यु की पुष्टि की।
फुएंते का जन्म 11 फरवरी 1909 में पुएंते कास्त्रो में हुआ था। ‘ईएफई’ की खबर के अनुसार, फुएंते एक मोची थे और 13 साल की उम्र में उन्होंने जूते की एक फैक्टरी में काम करना शुरू कर दिया था। फुएंते के परिवार में उनकी पत्नी, आठ बच्चे, 14 पोता-पोती और 22 प्रपौत्र हैं। एजेंसी के अनुसार, बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related posts

टेबल टेनिस में युवक का बराबरी से मुकाबला करती नजर आई छोटी बच्ची, प्रतिभा देखकर करेंगे तारीफ

Pradesh Samwad Team

‘सुसाइड बॉम्बर’ से ऐसे बचाई सैंकड़ों जानें, UK लिवरपूल ब्लास्ट में टैक्सी ड्राइवर बना हीरो

Pradesh Samwad Team

चिकन पर बाज ने किया हमला, हीरो बनकर जान बचाने आया बकरा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment