24.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

‘गणपत’ की शूटिंग के लिए यूके पहुंची कृति सैनन


‘हीरोपंती’ के बाद एक बार फिर टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन की जोड़ी फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाली है, जहां टाइगर ने फिल्म की शूटिंग यूके में कुछ दिन पहले शुरु कर दी थी। अब कृति भी शूट के लिए यूके पहुंच गई है।
उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “शूट मोड ऑन, अपनी सुपर एक्साइटेड हैशटैग गणपत यात्रा को जस्सी के रूप में शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। एक्शन और भरपूर मस्ती के साथ यूके शेड्यूल शुरु हो गया है।”
वीडियो में कृति का कड़क जस्सी अवतार दिखाई दे रहा है। वीडियो में उनके लुक ने फैंस की दिलचस्पी को बढ़ा दिया है। वीडियो में, कृति शानदार लेदर जैकेट पहने टशन के साथ बाइक चलाती नजर आ रही है।
‘गणपत’ विकास बहल द्वारा निर्देशित और वाशु भगनानी, विकास बहल, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी द्वारा निर्मित एक मेगा-बजट डायस्टोपियन थ्रिलर है। यह फिल्म दिसंबर, 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Related posts

प्यार का इजहार करते हुए कहा- मेरी लाइफ में ढेर सारी खुशियां भरने के लिए शुक्रिया

Pradesh Samwad Team

‘फाइटर’ के लिए ऋतिक रोशन ने कसी कमर, शुरू की मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

Pradesh Samwad Team

आईपीएल के नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्टेज पर लौटे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment