28.1 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

प्यार का इजहार करते हुए कहा- मेरी लाइफ में ढेर सारी खुशियां भरने के लिए शुक्रिया

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, प्यार का इजहार करते हुए कहा- मेरी लाइफ में ढेर सारी खुशियां भरने के लिए शुक्रिया
एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती को हॉलीवुड एक्टर Cody Sulek से प्यार हो गया है। दिशानी ने बॉयफ्रेंड कोडी के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के प्यार को एक साल हो गया है। दिशानी ने अपनी पहली ऐनिवर्सरी पर खुलकर प्यार का इजहार किया है।
दिशानी कोडी के साथ सेल्फी लेते हुए, एक-दूसरे का हाथ थाम रखा है और एक तस्वीर में दिशानी अपने बॉयफ्रेंड के गालों को Kiss करती नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए दिशानी ने लिखा- ‘मेरी लाइफ में ढेर सारी खुशियां, हंसी, फूड और बेस्ट hugs भरने के लिए शुक्रिया। तुम इस बात के सबूत हो कि दुनिया में प्यार का वजूद है। हैपी वन ईयर।’ फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद किया गया है।
बता दें दिशानी मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली की इकलौती बेटी है। रिपोर्ट्स यही हैं कि यह एक्टर की गोद ली हुई बेटी हैं। खबरें रही हैं कि दिशानी को किसी ने कूड़ेदान के पास छोड़ दिया था, जिसके बाद में एक एनजीओ उसे उठाकर ले गई। यह खबर सुनकर मिथुन इतने परेशान हुए और एनजीओ जाकर बच्ची को अपने घर ले आए। इसके बाद से ही मिथुन ने अपने तीनो बेटों महाअक्षय, उश्मे और नमाशी के साथ अपनी इस बेटी को भी उतने ही नाजों से पाला।

Related posts

डिज्नी एनिमेटर रूटी टॉम्पसन का निधन

Pradesh Samwad Team

सलमान ने की ‘धाकड़’ कंगना की तारीफ, क्वीन बोलीं- थैंक्स मेरे दबंग हीरो

Pradesh Samwad Team

सोशल मीडिया पर दी जानकारी, जल्द ही मां बनने वाली हैं ब्रिटनी स्पीयर्स

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment