24.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्रेक डांसिंग अकादमी के लिए वर्चुअल टेलेंट सर्च

रायसेन ।2024 पेरिस ओलम्पिक में शामिल किये गये ब्रेक डांसिंग में पदक की संभावना को तलाशने के लिए मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्रेकिंग डांस अकादमी की स्थापना वर्ष 2022-23 में की जाने पर विचार किया जा रहा है जिसके लिए जिला स्तर पर प्रतिभा चयन किया जाना है ।
प्रतिभा चयन के मापदंड निम्नानुसार है :- 1. उम्र – 12- 20 वर्ष (1 जुलाई 2022 की स्थिति में) । 2. वीडियो का समय- प्रतिभागी को लगभग 60 सेकंड का ब्रेक डांस वीडियो बनाना है । 3. विडियो में जानकारी- वीडियो में खिलाड़ी का नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर होना आवश्यक हैं । 4. टेक्निकल स्पेसिफिकेशन- वीडियो में ब्रेक डांस फूटवर्क, freezes और पावर मूव्स होना आवश्यक हैं ।
प्रतिभागी 60 सेकंड का वीडियो बनाकर जिला खेल अधिकारी कार्यालय, स्टेडियम रायसेन में जमा करेंगे, इसके पश्चात प्राप्त वीडियो जिला खेल अधिकारी द्वारा संचालनालय को दिनांक 5/6/2022 तक प्रस्तुत करेंगे ।

Related posts

रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को दिया गिफ्ट, माइकल वॉन ने कही यह बात

Pradesh Samwad Team

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : रोमांचक मैच में उदय गुप्ता क्रिकेट अकादमी ने के जी कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी को 4 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

नेशनल सेलेक्शन ट्रायल (पिस्टल/रायफल)-2022 : 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन के सीनियर वूमेन स्पर्धा में तमिलनाडू की गायत्री एन. पहले स्थान पर, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर में हरियाणा की रिद्म सांगवान पहले और मनु भाकर दूसरे स्थान पर, 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन के जूनियर वूमेन स्पर्धा में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे दूसरे स्थान पर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment