Pradesh Samwad
खेल

कौन हैं जया भारद्वाज? जिनके प्यार में CSK के स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर हुए क्लीन बोल्ड

भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar Fiance Name) ने गुरुवार को दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2021 के मैच के बाद अपनी प्रेमिका जया भारद्वाज को प्रपोज किया। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में चाहर (Deepak Chahar Proposed Jaya Bhardwaj) को एक घुटने पर गिरते हुए और अपने प्रियजनों के सामने अपनी प्रेमिका की उंगली पर अंगूठी पहनाते हुए देखा गया।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही मैच खत्म हुआ दीपक चाहर सीधे दर्शकदीर्घा में पहुंचे, जहां उनकी गर्लफ्रेंड जया मौजूदा थीं। दीपक चाहर ने दर्शकों के सामने ही घुटने पर बैठकर अपने प्यार का इजहार किया। उनकी गर्लफ्रेंड ने भी तुरंत ‘हां’ करते हुए दीपक के प्यार को हरी झंडी दिखा दी। इसके बाद दोनों गले लगे और अंगूठी बदली। इस दौरान फैंस काफी खुश थे और तालियां बजा रहे थे।
हारे मैच, पर जीता दिल… दीपक चाहर के इजहार ए मुहब्बत पर फैंस फिदा, ट्विटर पर जश्न
इस मोमेंट के बाद से ही लोग जानना चाहते हैं कि दीपक चाहर की मंगेतर आखिर हैं कौन? तो बता दें कि उनका नाम जया भारद्वाज है। वह ‘बिग बॉस’ फेम सिद्धार्थ भारद्वाज (Sidharth Bharadwaj Sister) की बहन हैं। बहन की सगाई पर सिद्धार्थ भारद्वाज ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी बनाते हुए इस कपल को बधाई दी। सिद्धार्थ एक्टर हैं और एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 2 के विनर भी हैं।
दूसरी ओर, जया दिल्ली में एक कॉर्पोरेट फर्म में जॉब करती हैं। फिलहाल वह दीपक को चीयर करने के लिए यूएई में हैं। चाहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेमिका की कुछ तस्वीरें साझा कीं और प्रशंसकों से आशीर्वाद बरसाने के लिए कहा। चाहर ने इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘तस्वीर सब कुछ कह देती है। आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है।’
पंजाब और सीएसके के मैच में चाहर ने 4 ओवर में 48 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया पर सीएसके पंजाब के खिलाफ छह विकेट से मैच हार गई। आईपीएल 2021 के प्लेऑफ से पहले एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए यह लगातार तीसरी हार थी। दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर के साथ, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले आगामी पुरुष टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की स्टैंडबाय सूची में रखा गया है।

Related posts

अंतर जिला बार क्रिकेट प्रतियोगिता फरहान की सटीक गेंदबाजी से भाेपाल रेड और जावेद की घातक गेंदबाज़ी से भोपाल यलो की अासान जीत रीवा खरगोन और जबलपुर भी अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में

Pradesh Samwad Team

कुत्ता बना क्रिकेटर! जोरदार विकेटकीपिंग, फुर्तीली फिल्डिंग, तेंदुलकर तक हुए फैन

Pradesh Samwad Team

केकेआर से अलग होंगे ब्रैंडन मैक्कुलम, इंग्लैंड टेस्ट टीम के बने नए कोच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment