Pradesh Samwad
खेल

कोहली का खिताब जीतने का सपना टूटा, बोले- जब तक IPL खेल रहा हूं, RCB के लिए ही खेलूंगा


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बतौर कप्तान आईपीएल खिताब दिलाने का उनका सपना भले ही टूट गया हो लेकिन विराट कोहली का कहना है कि वह जब तक इस टूर्नामेंट में खेलेंगे, इसी टीम के साथ जुड़े रहेंगे।
आरसीबी को एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को चार विकेट से हरा दिया। कोहली इस सत्र के बाद टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं।
विराट ने मैच के बाद कहा , ‘मैंने टीम में ऐसा कल्चर तैयार करने की कोशिश की है जिसमें युवा आकर आक्रामक खेल दिखा सकें। मैंने भारतीय टीम के लिए भी यही करने की कोशिश की है। मैं इतना ही कहूंगा कि मैंने अपना 120 प्रतिशत टीम को दिया और बतौर खिलाड़ी इसके बाद भी देता रहूंगा।’
उन्होंने कहा , ‘अब अगले तीन साल के लिए नए सिरे से टीम बनाने का समय है। मैं आरसीबी के लिए ही खेलूंगा। मेरे लिए वफादारी बहुत मायने रखती है और इस टीम के साथ मेरा जुड़ाव आईपीएल में मेरे आखिरी दिन तक रहेगा।’
केकेआर के हाथों करीबी हार के बारे में उन्होंने कहा , ‘बीच के ओवरों में उनके स्पिनरों ने दबदबा बनाया और विकेट लेते रहे। हमने शुरुआत अच्छी की लेकिन उसे कायम नहीं रख सके। हमारी खराब बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी उम्दा गेंदबाजी का मामला था।’
कोहली ने कहा , ‘हमने आखिर तक कोशिश की लेकिन बल्लेबाजी में 15 रन पीछे रह गए और गेंदबाजी में कुछ बड़े ओवर से चूक गए। सुनील नारायण ने आज दिखा दिया कि वह आईपीएल में लगातार विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से क्यो हैं। नारायण, शाकिब और वरुण तीनों ने शानदार गेंदबाजी की और हमारे बल्लेबाज खुलकर खेल ही नहीं सके।’

Related posts

आर वी स्पोर्ट्स ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

रांची झारखंड में चल रहि (अंडर -15) राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के आज दूसरे दिन बालिका वर्ग मैं मध्य प्रदेश की बालिका पहलवानों ने 3 पदक जीते

Pradesh Samwad Team

नर्मदा ट्रॉफी T 20 इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता : सिंसियर क्लब इटारसी एवं यंग ब्राइट क्लब सिवनी मालवा फाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment