Pradesh Samwad
खेल

कोहली एंड कंपनी को भारी पड़ सकता है पाकिस्तान के ‘उल्टे हाथ का दांव’


भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 (T20 World Cup 2021) के अपने पहले मुकाबले में रविवार को भिड़ेंगी। टीम इंडिया के मौजूदा टॉप ऑर्डर के 4 बैट्समैन इस समय दुनिया के लगभग हर तरह के गेंदबाज पर अपना दबदबा बनाया है सिवाय लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाजों को छोड़कर।
कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल की कमजोरी लेफ्ट आर्म सीमर रहे हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में ‘हिटमैन’ के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले रोहित को बाएं हाथ के गेंदबाजों ने 13 बार आउट किया है वहीं सूर्यकुमार यादव (T20 में) 10 बार लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाजों के शिकार हुए हैं जबकि विराट कोहली को 9 बार इन गेंदबाजों ने पवेलियन की राह दिखाई है।
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK T20 World Cup 2021) की टीमें 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। टीम इंडिया का टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का रेकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा है। यानी भारत ने सभी मैच जीते हैं।
21 वर्षीय बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को भारतीय बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा। एशिया कप 2018 के बाद से अफरीदी एक बेहतरीन लेफ्ट आर्म पेसर के रूप में तैयार हुए हैं। पाकिस्तान को शुरुआती सफलता दिलाने की जिम्मेदारी अफरीदी के कंधों पर रहेगी। पाक के कप्तान बाबर आजम को अपने इस प्रतिभावान गेंदबाज से काफी उम्मीदें हैं।
विराट और रोहित लेफ्ट आर्म सीमर के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं। इनमें से कोई भी बल्लेबाज बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ हाफ सेंचुरी तक नहीं लगा सका है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जब हाई एंगल बॉल करते हैं तो गेंद मूव करती है जिसको खेलने में भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी होती है।
इससे पहले भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तान के अन्य पेसर मोहम्मद इरफान (Mohammad Irfan) के खिलाफ खेलने में परेशानी हुई थी। इरफान भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। हालांकि भारतीय टीम के पास इस समय लेफ्ट आर्म पेसर का सामना करने के लिए नेट बोलर के रूप में लुकमान मारिवाला और युवा उमरान मलिक हैं।
उमरान मलिक (Umran Malik) ने आईपीएल 2021 में 152.95kmph की गति से गेंदबाजी की थी। इन दोनों पेसर्स से भारतीय बल्लेबाजों को को तैयारी में मदद मिल सकती है। शाहीन शाह अफरीदी के नाम 30 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 32 विकेट दर्ज हैं।
टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा, कप्तान विराट कोहली, केएल राहुल (KL Rahul), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (Ishan Kishan) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) में से किसी ने लेफ्ट आर्म पेसर्स के खिलाफ कभी भी हाफ सेंचुरी नहीं लगाई है। भारतीय टीम के लिए यह चिंता का विषय है।
अफरीदी की औसत बोलिंग स्पीड 144kpmh है : 6 फुट 5 इंच लंबे कद के अफरीदी की औसत बोलिंग स्पीड 144kpmh है। वह जब हाई आर्म गेंदबाजी करते हैं तो गेंद टप्पा खाने के बाद अंदर की तरफ आती है जिसपर बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू आउट होने का खतरा ज्यादा रहता है।
शाहीन अफरीदी की गेंद 8 फीट की ऊंचाई से गिरती है : शाहीन की गेंदबाजी की बात करें तो वह लगभग 8 फीट से गेंदबाजी करते हैं जिसमें उनकी हाइट और बोलिंग आर्म लेंथ शामिल है। वह भारतीय बल्लेबाजों के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं। 2019 के वर्ल्ड कप में पूर्व पेसर मोहम्मद आमिर ने 4.70 की इकोनोमी से कुल 3 विकेट लिए थे।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान) , रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, वरुण चक्रवर्ती, रविंद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, केएल राहुल, हार्दिक पंडया, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव।
स्टैंडबाय : दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल।

Related posts

आखिरी गेंद में चाहिए थे छह रन, ट्रेंट बोल्ट ने गेंद मैदान से बाहर भेज दी

Pradesh Samwad Team

SRH ने जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा बरकरार, मुंबई को मिली सीजन की 10वीं हार

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी विश्वविद्यालय के उदित जोशी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के लिए चयनित
} आल इंडिया पिस्टल शूटिंग में जीता कांस्य } – विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन के 3 छात्रों का खेलों इंडिया में चयन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment