21.1 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

कैंसर का ‘ऑपरेशन’ करवाने जा रहे व्लादिमीर पुतिन

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (News About Vladimir Putin) अमेरिका समेत पूरे नाटो के लिए चुनौती बने हुए हैं। वहीं, पुतिन इस बात पर अडिग हैं कि वो किसी भी कीमत पर यूक्रेन (Russia Ukraine War Latest News) को सबक सिखाकर रहेंगे। इस बीच क्रेमलिन के एक अंदरूनी सूत्र ने दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन जल्द ही कैंसर का ऑपरेशन (Vladimir Putin Cancer Surgery) करवाने जा रहे हैं। इस दौरान देश की सत्ता की कमान रूसी सुरक्षा परिषद के प्रमुख और पूर्व खुफिया एजेंसी एफएसबी के चीफ निकोलाई पेत्रुशेव (News About Nikolai Patrushev) के हाथों में होगी। पेत्रुशेव को पुतिन का सबसे करीबी नेता बताया जाता है। ऐसे में वो यूक्रेन में जारी रूस के स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन की कमान भी संभालेंगे।
कौन हैं निकोलाई पेत्रुशेव : निकोलाई पेत्रुशेव को अब तक रूस यूक्रेन युद्ध की रणनीति के एक प्रमुख वास्तुकार के रूप में देखा जाता है। उन्होंने ही पुतिन को आश्वस्त किया था कि कीव नव-नाज़ियों से भरा हुआ है। जो रूस के खिलाफ लगातार षडयंत्र कर रहे हैं। जिसके बाद पुतिन ने अपने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और सेना प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव को बुलाकर यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दिया था। यह बैठक इतनी गुप्त थी कि सुरक्षा परिषद के चेयरमैन और पुतिन के बाद दूसरे सबसे वरिष्ठ नेता दिमित्री मेदवदेव, प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन समेत कई बड़े नेताओं को इसकी भनक तक नहीं लगी थी।
किसने किया पुतिन के ऑपरेशन का दावा : पुतिन के ऑपरेशन को लेकर दावा एक लोकप्रिय टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर पर किया गया है। इसमें बताया गया है कि पुतिन के ऑपरेशन के बारे में पुष्टि क्रेमलिन के उसके एक विश्वसनीय सूत्र ने की है। जनरल एसवीआर ने बताया कि पुतिन को 18 महीने पहले पेट का कैंसर और पार्किंसन नाम की बीमारी है। उन्होंने पहले ही सर्जरी में काफी देर कर दी है। हालांकि, 9 मई को विक्टरी डे परेड के बाद ही इस ऑपरेशन को अंजाम दिया जाएगा। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रूसी सेना की बहादुरी की याद में मॉस्को के रेड स्कॉयर पर हर साल इस परेड का आयोजन किया जाता है। व्लादिमीर पुतिन इस परेड में बतौर अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।
पहले अप्रैल में ही शेड्यूल था ऑपरेशन! : एसवीआर ने दावा किया कि सर्जरी अप्रैल के अंतिम 15 दिनों में शेड्यूल की गई थी, हालांकि युद्ध के कारण यह संभव नहीं हो सका। जिसके बाद दोबारा पुतिन को सर्जरी कराने की सिफारिश की गई थी, जिसकी तारीख पर चर्चा और सहमति हो रही है। अभी तक ऑपरेशन की कोई निश्चित तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, हालांकि इसमें ज्यादा दिनों की देरी भी नहीं की जा सकती है।
ईस्टर के दौरान पुतिन के हाव-भाव की हुई थी खूब चर्चा : इस साल ईस्टर के दौरान भी मॉस्को के एक चर्च में पहुंचे पुतिन के हाव-भाव को लेकर उनके बीमार होने का अंदेशा जताया गया था। हालांकि, क्रेमलिन ने हर बार पुतिन के बीमार होने के दावों का खंडन किया है। इस साल अप्रैल में व्लादिमीर पुतिन कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। जिसके कारण उन्हें करीब 1 महीने तक सबसे अलग रहना पड़ा था। इतना ही नहीं, पिछले कुछ समय से पुतिन सार्वजनिक तौर पर बहुत ही कम दिखाई दिए हैं।

Related posts

हीलियम-3 बदल सकता है फ्यूचर! अंतरिक्ष में मौजूद ‘तेल का कुआं’, कौन पहुंचेगा सबसे पहले?

Pradesh Samwad Team

24 घंटे में तीन मुठभेड़, कुल 5 आतंकी ढेर… सुरक्षाबलों ने लिया 5 जवानों की शहादत का बदला

Pradesh Samwad Team

सर्बिया में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन में उतरे लोग, झंडा लहराते हुए निकाली रैली

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment