29 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Pradesh Samwad
राजनीति

केंद्र सरकार ने चिराग पासवान से कहा, पिता रामविलास को मिला बंगला खाली कीजिए


केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने लोक सभा सदस्य चिराग पासवान और 12 जनपथ बंगले में रह रहे अन्य लोगों को एक नोटिस जारी कर उनसे यह आवास खाली करने को कहा है, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को आवंटित किया गया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस घटनाक्रम पर चिराग पासवान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। चिराग, रामविलास पासवान के बेटे हैं।
लोजपा का आधिकारिक पता है यह बंगला : यह बंगला लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का आधिकारिक पता है, जो वहां नियमित तौर पर अपनी संगठनात्मक बैठकें और अन्य संबद्ध कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बंगला केंद्रीय मंत्रियों के लिए है और इस सरकारी आवास में रह रहे लोगों से उसे खाली करने को कहा गया है।
पिछले महीने जारी किया गया था नोटिस : लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान पिछले साल अक्टूबर में निधन होने तक करीब तीन दशक इस बंगले में रहे थे। वर्तमान में उनकी पत्नी, बेटे चिराग पासवान और परिवार के अन्य लोग यहां रह रहे हैं। पिछले महीने, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आने वाले संपदा निदेशालय ने नोटिस जारी किया था।
देश के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल थे रामविलास पासवान : रामविलास पासवान देश के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल थे। पिछले साल अक्टूबर में 74 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। वह 1989 से ही विभिन्न विचारधारा वाली पार्टियों की सरकारों में केंद्र में मंत्री रहे थे।

Related posts

सावरकर का मुद्दा जो उठा रहे हैं, उनको समझ भी आता है क्या… CM उद्धव के तीखे बोल

Pradesh Samwad Team

राष्ट्रपति ने दी नसीहत – योग को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, इसे मजहब से जोड़कर न देखें

Pradesh Samwad Team

प्रह्लाद पटेल का शिव’राज ‘ पर कटाक्ष, अपना ही अध्यादेश वापस लेना… कहां हो गई बीजेपी से चूक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment