Pradesh Samwad
राजनीति

केंद्र सरकार ने चिराग पासवान से कहा, पिता रामविलास को मिला बंगला खाली कीजिए


केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने लोक सभा सदस्य चिराग पासवान और 12 जनपथ बंगले में रह रहे अन्य लोगों को एक नोटिस जारी कर उनसे यह आवास खाली करने को कहा है, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को आवंटित किया गया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस घटनाक्रम पर चिराग पासवान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। चिराग, रामविलास पासवान के बेटे हैं।
लोजपा का आधिकारिक पता है यह बंगला : यह बंगला लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का आधिकारिक पता है, जो वहां नियमित तौर पर अपनी संगठनात्मक बैठकें और अन्य संबद्ध कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बंगला केंद्रीय मंत्रियों के लिए है और इस सरकारी आवास में रह रहे लोगों से उसे खाली करने को कहा गया है।
पिछले महीने जारी किया गया था नोटिस : लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान पिछले साल अक्टूबर में निधन होने तक करीब तीन दशक इस बंगले में रहे थे। वर्तमान में उनकी पत्नी, बेटे चिराग पासवान और परिवार के अन्य लोग यहां रह रहे हैं। पिछले महीने, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आने वाले संपदा निदेशालय ने नोटिस जारी किया था।
देश के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल थे रामविलास पासवान : रामविलास पासवान देश के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल थे। पिछले साल अक्टूबर में 74 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। वह 1989 से ही विभिन्न विचारधारा वाली पार्टियों की सरकारों में केंद्र में मंत्री रहे थे।

Related posts

संत समाज बोला : महंत नरेंद्र गिरि की मौत का सच सामने आना चाहिए

Pradesh Samwad Team

ब्रेकिंग न्यूज़: ईवीएम से डाले गए मतों की वीवीपैट से 100% मिलान की याचिका आज सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज कर दी।

Pradesh Samwad Team

सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ, आज से भोपाल में शुरू हो रहा मीटिंग्स का दौर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment