Pradesh Samwad
खेल

काली बिल्ली ने रोका मैच, परेशानी में बल्लेबाज, मस्ती में चाटती रही पूंछ


आपने अक्सर क्रिकेट में साइटस्क्रीन पर किसी फैन की वजह से मैच रूकते देखा होगा, लेकिन आईपीएल में शुक्रवार रात एक काली बिल्ली ने खलल डाल दी। अपनी मस्ती में घूमती हुई बिल्ली ने फाफ डुप्लेसिस को परेशान कर दिया। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
ब्लैक कैट आईपीएल : नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार रात उस वक्त कुछ देर के लिए मैच रोकना पड़ गया जब एक काली बिल्ली की मुकाबले में एंट्री हो गई। दरअसल, सीजन का 60वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुंबई के ब्रेब्रोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा था। पंजाब टॉस गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 209 रन टांग चुकी थी। अब पहाड़ से इस लक्ष्य का पीछा करने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बैटिंग शुरू हुई। पहले ओवर में सिर्फ तीन गेंद ही फेंकी गई थी, तभी मैच रोकना पड़ गया।
मजे से टहलती रही बिल्ली : बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने बॉलर हरप्रीत बरार को हाथ देकर रोका, जो अपने रनअप में आ चुके थे। उस वक्त तो किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन तभी टीवी पर काली बिल्ली नजर आई। कैमरामैन ने सफेद धब्बे वाली इस बिल्ली मौसी पर कैमरा फोकस किया, जो साइट स्क्रीन पर बैठकर अपनी ही धुन में पूंछ चाट रही थी और कुछ देर बाद टहलती हुई, वहां से चलते बनी। इस दौरान फाफ डुप्लेसिस अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
साइटस्क्रीन क्या होती है? : अब सोशल मीडिया पर उस बिल्ली की खूब चर्चा हो रही है। ट्विटर यूजर फोटो ट्वीट कर रहे हैं। मीम्स बना रहे हैं। दरअसल, साइट स्क्रीन बॉलर और अंपायर की पीठ के पीछे एक दीवार जैसा हिस्सा होता है, जो टेस्ट में सफेद रंग और वनडे, टी-20 क्रिकेट में काले रंग का ही होता है। ये बल्लेबाज को गेंद पर फोकस करने के लिए होता है जिससे बैट्समैन गेंद को ध्यान से देख पाए। इस एरिया में किसी फैन का बैठना क्या घूमना-फिरना भी प्रतिबंधित होता है, लेकिन जानवरों पर किसका जोर।

Related posts

एलएनसीटी समूह के सचिव डॉ अनुपम चौकसे को मिला दखल प्राइड अवार्ड

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

14 मैच, 32 विकेट… RCB के असल हीरो रहे हर्षल पटेल, पर्पल कैप के साथ बनाया बड़ा रेकॉर्ड

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment