Pradesh Samwad
खेल

कलाकुंज फाउंडेशन द्वारा सफाई अभियान का आयोजन

कला कुंज फाउंडेशन ने रविवार सुबह 6:00 से 9:00 तक भोपाल नगर निगम और अन्य सामाजिक संस्थाओं ओम साईं विजन , ईशा फाउंडेशन के साथ मिलकर दानिश ब्रिज के पास हनुमान मंदिर और कालीबाड़ी मंदिर के आसपास के एरिया में सफाई अभियान का आयोजन किया। भोपाल शहर में जल स्त्रोतों के आस पास बहुत सारा कचरा बिखरा हुआ है जिसमें हानिकारक केमिकल्स है और जब बारिश शुरू होगी तो यह कचरा बहकर हमारे जल स्त्रोतों में मिल जाएगा और वही दूषित जल हमारे लिए फिर बीमारी का स्रोत बनेगा।
इसके समाधान के लिए कला कुंज फाउंडेशन ने भोपाल नगर निगम और अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अलग-अलग जल स्त्रोतों के पास सफाई अभियान की मुहिम चलाई हुई है जिसमें पिछले हफ्ता कलियासोत डैम पर और इस हफ्ता दानिश पुलिया के पास हमने सफाई अभियान आयोजित किया।सफाई अभियान में 100 से अधिक वॉलिंटियर्स विभिन्न संस्थाओं से हमारे साथ जुड़े और इन सभी ने मिलकर 50 कट्टे किला और सूखा कचरा इकट्ठा करके नगर निगम की गाड़ियों में दीया साथ ही आसपास के इलाके में सफाई को लेकर और सही कचरा निस्तारण को लेकर जागरूकता भी लोगों फैलाई।
अभियान में आई क्लीन टीम से कल्पना जी , ईशा फाउन्डेशन से राम अष्ट जी , सैफू जी , जानवी जी ने टीमाें का नेतृत्व किया । अभियान के अंत में कला कुंज फाउंडेशन की संस्थापक पूजा श्री चोकसे ने सभी सामाजिक संस्थाओं और वॉलिंटियर्स को इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद दिया और शहर वासियों से जल स्त्रोतों के आसपास कचरा ना करने की अपील की।

Related posts

2 महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे केन विलियमसन, सामने आई बड़ी वजह

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22, सागर ने 2 विकेट से और भोपाल ने 3 विकेट से मैच जीता

Pradesh Samwad Team

आईपीएल के आखिरी दो मैच एक ही समय आयोजित होंगे, नई टीमों की घोषणा 25 अक्टूबर को

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment