22.8 C
Madhya Pradesh
August 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

आईपीएल के आखिरी दो मैच एक ही समय आयोजित होंगे, नई टीमों की घोषणा 25 अक्टूबर को

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की संचालन समिति ने मंगलवार को फैसला किया कि लीग चरण के आखिरी दो मैच एक ही समय पर शाम साढ़े सात बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होंगे। आम तौर पर डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) का एक मुकाबला दोपहर बाद और दूसरा शाम को खेला जाता है। अब तक के नियमों के मुताबिक दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 3:30 बजे शुरू होता है जबकि दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाता है। किसी भी टीम के अनुचित लाभ को रोकने के लिए दोनों मैच शाम में एक साथ खेले जाएंगे।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘आईपीएल के इतिहास में पहली बार ‘आईपीएल 2021’ प्लेऑफ से पहले के आखिरी दो लीग मैच एक साथ खेले जाएंगे।’ कार्यक्रम के मुताबिक अंतिम दो मैचों में से एक में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियन्स और दूसरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है।
उन्होंने कहा, ‘ मैजूदा सत्र के लीग चरण के आखिरी दिन (08.10.2021) एक दोपहर का मैच और एक शाम का मैच होने के बजाय, दोनों मैच एक साथ शाम साढ़े सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेले जाएंगे।’
आईपीएल में शामिल होने वाली दो नयी टीमों की घोषणा 25 अक्टूबर को होगी जिसके बाद 2023 से 2027 सत्र के लिए मीडिया अधिकार की निविदा जारी की जाएगी। यह समझा जाता है कि मौजूदा अधिकार धारक स्टार स्पोर्ट्स के साथ हाल ही में विलय करने वाले ‘सोनी’ और ‘जी’ भी बड़ी रकम के साथ बोली लगायेंगे।

Related posts

क्या 19 साल बाद टीम इंडिया फिर हेडिंग्ले में कर पाएगी कमाल?

Pradesh Samwad Team

दिव्यांश शर्मा राइजिंग कप क्रिकेट टूर्नामेंट में चमके

Pradesh Samwad Team

सारांश ट्रॉफी डे नाईट कॉरपोरेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट बीएसएनएल नगर निगम पर शानदार जीत सेमीफाइनल में किया प्रवेश मोहनीश और सतीश का नाबाद शतक
सारांश ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल में बीएसएनएल की जीत, नगर निगम भोपाल को 115 रनों से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment