Pradesh Samwad
ज़रा हटके

कंबल के नीचे छुप गया था चोर, पैर थे बाहर, पुलिसवालों की पड़ी नजर


ऐसा कहा जाता है कि झूठ के पांव नहीं होते। इसी बात पर वो बंदा पकड़ा जाता है, जो झूठ बोल रहा होता है। यूके में एक अजीब घटना हुई। यहां एक संदिग्ध चोर ने पुलिस से बचने के लिए खुद को कंबल के नीचे छुपा लिया। लेकिन उसके बड़े पैर कंबल से बाहर दिख रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।
पुलिस ने डाली थी रेड : media के मुताबिक, इस शख्स की उम्र 36 बरस है। जब पुलिसवालों ने Swadlincote के एक घर में रेड डाली, तो यह शख्स कंबल के नीचे छुप गया था। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो अलमारी में कंबल और कई कपड़ों के नीचे खुद को छुपाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उसके बड़े पैर वहां से बाहर दिख रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
फोटोज भी शेयर किए : इतना ही नहीं, इस चोर की तस्वीरें भी शेयर की गई। इसके कैप्शन में उन्होंने जानकारी दी जब पुलिसवाले चोर की तलाश में लोकेशन पर पहुंचे, तो वो वहां नहीं था। बाद में जब पुलिस ने तलाशी ली तो वो कपबोर्ड के अंदर कंबल के नीचे मिला। अपराधी के पैरों के कारण वो पकड़ा गया। अब तो यह कहा जाए कि झूठ के पांव कंबल के नीचे भी नहीं छुपते।

Related posts

क्लाइंट ने नहीं दिए पूरे पैसे, कॉन्ट्रेक्टर ने हथौड़े से तोड़ फोड़ डाला उसका बाथरूम

Pradesh Samwad Team

इन बुजुर्ग महिलाओं को खेलते देख आप कहेंगे- दिल तो बच्चा है जी!

Pradesh Samwad Team

अचानक गिरी दीवार, बच्चे को बचाने के लिए मां ‘सुपरवुमन’ बन गई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment