Pradesh Samwad
खेल

एशियन कैनो स्प्रींट एंड अंडर-18 चैम्पियनशिप, थाईलैड -2022
भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अकादमी के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक अर्जित किए { खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

थाईलैण्ड के पट्टाया में 24 से 27 मार्च तक खेली जा रही एशियन कैनो स्प्रींट एंड अंडर-18 चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए म.प्र. राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के कैनो स्प्रींट खिलाड़ियांे ने दो कांस्य पदक जीतकर देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने एशियन कैनो स्प्रींट चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अर्जित करने पर उन्हंे एवं प्रशिक्षक को बधाई और शुभकामनाएं दी है। चैम्पियनशिप के अंतर्गत आज खेले गए 500 मीटर रेस के सी-1 इवेन्ट में नीरज वर्मा ने कांस्य पदक तथा इसी इवेन्ट के सी-2 में देवेन्द्र सेन और नीरज वर्मा की जोड़ी ने कांस्य पदक अर्जित किया।

Related posts

सेकंड वूमेंस ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप

Pradesh Samwad Team

30 december

Pradesh Samwad Team

52 वी अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता
भोपाल संभाग की टीम सेमीफाइनल में, भोपाल संभाग की टीम की राका क्लब मथुरा पर आसान जीत, 52वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का छटवा मैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment