Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी विश्वविद्यालय बेसबॉल पुरुष टीम रवाना

भोपाल। आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए एलएनसीटी विश्वविद्यालय की बेसबॉल पुरुष टीम सोमवार को पुणे रवाना हो गई। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संगठन द्वारा टीसी कालेज बारामती पुणे में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 18 मार्च तक खेली जाएगी। टीम को जयनारायण चौकसे चांसलर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, डॉ ओपी राय डायरेक्ट, डॉ अनुपम चौकसे को-चांसलर एलएनसीटीयू, पंकज जैन डायरेक्ट फिजिकल एजुकेशन, वीरेश पाटकर एचओडी स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने शुभकामनाएं दी। ईशान खान बीएमएलटी को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त ध्रुव खन्ना, निखिल हवाड़े, राज सोनी, नचिकेत, शाहनवाज खान, मयूरेश व्यास, पवन शर्मा, सौरभ पाटीदार, युवराज प्रताप सिंह, अर्पित पाटीदार, शुभम मकोड़े बीपीईएस, विशाल यादव बीकॉम, मो आरजू बीए, हितेश गुरवानी बीसीए टीम में शामिल हैं। टीम का कोच शुभम यादव राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं तंवन्त सिंह को मैनेजर नियुक्त किया गया है।

Related posts

नॉर्थ जोन की डेफ टीम से डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की सौजन्य मुलाकात

Pradesh Samwad Team

दोहरे शतक से चूकने पर मिचेल ने कहा: यह बहुत मायने नहीं रखता है

Pradesh Samwad Team

दूसरी हॉकी इण्डिया जूनियर वूमेन अकादमी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप-2022

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment