Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी विश्वविद्यालय की रग्बी महिला टीम मुंबई रवाना

भोपाल। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघठन के तत्वावधान में मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रग्बी महिला चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए एलएनसीटी विश्वविद्यालय की टीम मंगलवार को रवाना हुई। टीम की कमान बीपीएस की छात्रा रुक्मणि भिलाला को सौंपी गई है। टीम को जयनारायण चौकसे कुलाधिपति, डॉ.अनुपम चौकसे को-चांसलर, डॉ.एनके थापक, डायरेक्ट एडमिनिस्ट्रेशन डॉ.अशोक राय, आकाश दुबे डिप्टी रजिस्ट्रार, डॉ.रमेश शुक्ला, ललित पारिख, पंकज जैन आदि ने शुभकामनाएं दी।
एलएनसीटीयू की टीम: रानी केवट, प्रियंका जाटव, गुंजन मिश्रा, लता, याचिका धुर्वे, प्रिया विश्वकर्मा, वर्षा बघेल, रंजू देवी, इशिका बबोड़े, प्रीति परिहार और अर्चिता दुबे हैं। टीम की मैनेजर और कोच रग्बी की नेशनल खिलाड़ी रुचिता यादव को बनाया गया है।

Related posts

37 वी अखिल भारतीय लक्ष्मण दास छाबड़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने आल इंडिया कैप्टेन धर्मपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब जीता

Pradesh Samwad Team

सतना बना अद्भुत राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का गवाह

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment