Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी वर्ल्ड कप इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन

भोपाल एलएनसीटी वर्ल्ड इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मुकाबला बॉयज कैटेगरी से बाल भारती पब्लिक स्कूल और सेज इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया जिसमें अभिषेक कुमार के दो गोल, एवं अभिषेक यादव और अल्तमस के एक-एक गोल की मदद से बाल भारती ने यह मैच 4-0 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच शानदार दो गोल करने वाले बाल भारती स्कूल के अभिषेक कुमार रहे दिन का दूसरा मैच गर्ल्स केटेगरी से एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल और सरदार पटेल स्कूल के बीच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा और पहले हाफ में दोनों टीमों को बिना किसी गोल से ही संतोष करना पड़ा जबकि मैच के दूसरा हाफ भी काफी संघर्षपूर्ण रहा परंतु मैच के अंतिम क्षणों में मिशिका अग्रवाल के शानदार एक गोल की मदद से सरदार पटेल स्कूल ने यह मैच 1-0 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया इस मैच की मैन ऑफ द मैच सरदार पटेल स्कूल की मिशिका अग्रवाल रही दिन का तीसरा और अंतिम मैच बॉयज कैटेगरी से असनानी स्कूल और सरदार पटेल स्कूल के बीच खेला गया इसमें असनानी पब्लिक स्कूल ने यह मैच 4-0 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया असनानी पब्लिक स्कूल की ओर से कप्तान देव ने 3 एवं अभयुदय तिवारी ने 1 गोल किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच शानदार प्रदर्शन करने वाले असनानी स्कूल के कप्तान देव रहे
आज के तीनों ही मैन ऑफ द मैच को मुख्य अतिथि आर्मी पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स ऑफिसर विवेक गौर एवं एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल के प्रिंसिपल चैतन्य सक्सेना द्वारा पुरस्कृत किया गया

Related posts

ऋषभ पंत – श्रेयस अय्यर के धमाकों से भारत ने दिया 447 का लक्ष्य, श्रीलंका ने गंवाया एक विकेट

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग : जबलपुर सम्भागीय क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला ‌बालक वर्ग ‘U’, 23 वर्षीय दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22 शहडोल ने 9 विकेट से और जबलपुर ने तीसरे ही दिन एक पारी और 109 रन से मैच जीता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment