Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी वर्ल्ड कप इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन

भोपाल एलएनसीटी वर्ल्ड इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मुकाबला बॉयज कैटेगरी से बाल भारती पब्लिक स्कूल और सेज इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया जिसमें अभिषेक कुमार के दो गोल, एवं अभिषेक यादव और अल्तमस के एक-एक गोल की मदद से बाल भारती ने यह मैच 4-0 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच शानदार दो गोल करने वाले बाल भारती स्कूल के अभिषेक कुमार रहे दिन का दूसरा मैच गर्ल्स केटेगरी से एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल और सरदार पटेल स्कूल के बीच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा और पहले हाफ में दोनों टीमों को बिना किसी गोल से ही संतोष करना पड़ा जबकि मैच के दूसरा हाफ भी काफी संघर्षपूर्ण रहा परंतु मैच के अंतिम क्षणों में मिशिका अग्रवाल के शानदार एक गोल की मदद से सरदार पटेल स्कूल ने यह मैच 1-0 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया इस मैच की मैन ऑफ द मैच सरदार पटेल स्कूल की मिशिका अग्रवाल रही दिन का तीसरा और अंतिम मैच बॉयज कैटेगरी से असनानी स्कूल और सरदार पटेल स्कूल के बीच खेला गया इसमें असनानी पब्लिक स्कूल ने यह मैच 4-0 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया असनानी पब्लिक स्कूल की ओर से कप्तान देव ने 3 एवं अभयुदय तिवारी ने 1 गोल किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच शानदार प्रदर्शन करने वाले असनानी स्कूल के कप्तान देव रहे
आज के तीनों ही मैन ऑफ द मैच को मुख्य अतिथि आर्मी पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स ऑफिसर विवेक गौर एवं एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल के प्रिंसिपल चैतन्य सक्सेना द्वारा पुरस्कृत किया गया

Related posts

फ्रेंच ओपन से आई भावुक करने वाली तस्वीरें : न ज्वेरेव हारे और न नडाल को खुशी… ये खेल की जीत है

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल

Pradesh Samwad Team

चंबल डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment