Pradesh Samwad
E-Paperखेल

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी ने जीता ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप में एलएनसीटी विश्वविद्यालय के बीपीईएस के खिलाड़ियों ध्रुव खन्ना, सौरभ राणा, मुकेश, भरत , सौरभ पाटीदार, लक्ष्य बीसीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के ट्रिपल मुकाबले में स्वर्ण पदक अपने नाम किया लीग मैचों के आधार पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय भोपाल ने, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय को 11-8, 11-7, से कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 11-8, 9-11, 11-6 से, आरजीपीवी भोपाल को 11-8,6-11, 11-6 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया डॉ अनुपम चौकसे अध्यक्ष ड्रॉप रोबॉल मप्र ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश की टेक्निकल यूनिवर्सिटी आरजीपीवी भी शानदार प्रदर्शन कर रही है महिला डबल्स में आरजीपीवी की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया है इसके अलावा अभी हम पदकों की दौड़ में शामिल हैं हर वर्ग में प्रदेश के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों को जय नारायण चौकसे कुलाधिपति, डॉ एन के थापक वाईस चांसलर, डॉ अजीत सोनी रजिस्ट्रार, डॉ अशोक राय डीन एडमिनिस्ट्रेशन,डॉ रविन्द्र तिवारी, आकाश दुबे,डॉ रमेश शुक्ला,अम्बेश्वर पाठक, पंकज जैन सचिव मध्यप्रदेश ड्रॉप रोबॉल संघ,अबरार अहमद शेख,सत्येंद्र सिंह सिवाच, नीलकमल सरकार इत्यादि ने बधाई दी , प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 22, महिला वर्ग में 21 टीमें भाग ले रही हैं

Related posts

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया ने नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट, पूसा यंगस्टर्स ने चंद खन्ना क्लब को 2 विकेट से हराया, मयूर चौहान का दोहरा प्रदर्शन

Pradesh Samwad Team

श्री कुलदीप पाटिल, सीनियर जनरल सेक्रेटरी, अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया को वर्ल्ड अंडरवाटर फेडरेशन (CMAS) में सदस्य नियुक्त किया गया|

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment