Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी ने जीते आरजीपीवी नोडल बैडमिंटन के दोनों खिताब

आरजीपीवी नोडल बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन


  • एलएनसीटी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलएन मेडिकल कॉलेज में खेली जा रही आरजीपीवी नोडल बैडमिंटन चैंपियनशिप के दोनों खिताब अपने नाम कर लिए।
    एलएन मेडिकल कॉलेज के बैडमिंटन हॉल में खेली गई चैंपियनशिप के महिला फाइनल में एलएनसीटी ने एसआईआरटी को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। एकल में एलएनसीटी की रिया शुक्ला ने एसआईआरटी की मुस्कान को 15-8, 15-11 से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल की। डबल्स मुकाबले में एलएनसीटी की रिया शुक्ला एवं ऋषिता की जोड़ी ने एसआईआरटी की मुस्कान एवं श्रुति की जोड़ी काो 15-7, 15-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
    पुरुष वर्ग के फाइनल के एकल में एसआईआरटी के ऋषि ने एलएनसीटी के अर्णव को 15-12, 11- 15, 15-8 से हराकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। डबल्स मुकाबले में एलएनसीटी के अर्णव और अक्षत की जोड़ी ने एसआईआरटी के हर्षित और शिवम को 15-9, 15 -12 से हराकर 1-1 से बराबरी हासिल की। दूसरे एकल में एलएनसीटी के नीरज ने एसआईआरटी के अमन को 15-5, 15-10 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। समाजसेवी राजीव अरोरा एवं पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी नीलम अरोरा के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण किया गया। स्पर्धा सचिव पंकज जैन, खेल अधिकारी वीरेश पाटकर व अखिलेश पटेल द्वारा खिलाडिय़ों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

Related posts

ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का पहला खिताब बीएमसीसी भोपाल ने जीता

Pradesh Samwad Team

जल-संसाधन क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में चयन का ट्रॉयल 21 नवम्बर से

Pradesh Samwad Team

अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा लड़े, पर खतरा नहीं टाल सके, क्या पंत कर पाएंगे कमाल?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment