24.1 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

एलएनसीटी ग्रुप में कलाकुंज फाउंडेशन का “अनवी सशक्त नारी- सम्मान समारोह” समपन्न

भोपाल- रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी ई के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एलएनसीटी ग्रुप व कलाकुंज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में “अनवी सशक्त नारी- सम्मान समारोह 2022” का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय विधायक कृष्णा गौर, विशिष्ट अतिथि एलएनसीटी ग्रुप की वाइस चैयरपर्सन श्रीमती पूनम चौकसे, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. श्वेता चौकसे, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर पूजाश्री चौकसे , कार्यक्रम संयोजक कृतिका गुप्ता सेतिया ने दीप प्रज्जवलित कर कन्या पूजन के साथ समारोह का शुभारंभ किया। जैसा कि मध्यप्रदेश शासन में हमारे प्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी हर कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से करते हैं उसी तर्ज पर अन्वी सशक्त नारी सम्मान समारोह का शुभारंभ भी कन्या पूजन के साथ किया गया।
समारोह में पूनम श्रोती, दिव्या पवार, मिता बाधवा, शिबानी घोष, रश्मी गोयल, अंकिता सूर्वे, अमृता त्रिपाठी, आरजे मानसी गुप्ता, प्रतिक्षा शर्मा, माधुरी मिश्रा, अर्शी कुरैशी, अंजना धुर्वे. दीपाली गुप्ता, नंदिता श्रीवास्तव, चिंकी यादव, अभिलाषा तिवारी, सोनम छतवानी, नैना जैन, डॉ. सोनिया श्रीवास्तव, नीलम त्रिपाठी, दिव्यांशी मिश्रा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथियों द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कलाकुंज फाउंडेशन की संचालिका पूजाश्री चौकसे ने बताया कि वे हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर महिलाओं के लिए कई सारे कार्यक्रम प्रस्तुत करती है। इस वर्ष भी अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को अन्वी सशक्त नारी सम्मान से नवाजा नवाजा गया।
और उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम की लोकप्रियता बढ़ने के कारण , अप्रैल माह से ही इस अवार्ड्स के नॉमिनेशन शुरू हो जाएंगे ।
समारोह में निम्न वर्ग की बालिकाओं ने “मध्यप्रदेश की रानियों” पर आधारित फैशन शो प्रतियोगिता में रानी मानी माला, रानी अंवतिकाबाई, रानी कमलापति, अहिल्याबाई की भेषभूषा पहन कर भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित किया जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। फैशन शो की जूरी मेंबर श्रीमती शिल्पा मलयेवार ( जोनल हेड इंटरनाशन इंस्टीटूट ऑफ कॉस्मेटोलॉय एंड एस्थेटिक्स ) और कनिका राय( पूर्व मिस मध्य प्रदेश) थे । क्वींस ऑफ एमपी का खिताब जीता अहिल्याबाई किरदार निभाने वाली शिवानी भारती को पुरुस्कृत किया। मध्य प्रदेश की रानियों पर आधारित फैशन शो में मेक अप आर्टिस्ट रूबिनाज पठान को प्रथम, उमा पटेल को द्वितीय, मनवी नामदेव को तृतीय पुरुस्कार दिये गए। फैशन शो के सह प्रायोजक राउंड द टेबल इंडिया ग्रुप और प्रतिभागियों का मेकअप आईआईसीए द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। समारोह में नारी शक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विविधा कला केंद्र द्वारा सरस्वती वंदना, आईगिरी नंदिनी, नारी शक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई जिसे दर्शकों ने तालियां बजाकर खूब सराहा।

Related posts

Ako ovládať Chicken Road 2 a neprehliadnuť dôležité detaily v demo móde

Gratis‑Spins clever nutzen: So sichern Sie sich Bonus‑Ohne‑Einzahlung und schnelle Auszahlungen bei Bizzo Casino

Roulette en ligne : stratégies testées, tours gratuits et comment choisir la meilleure plateforme

Leave a Comment