Pradesh Samwad
मध्य प्रदेश

एमपी में अभी नहीं रुकेगा बारिश का दौर, 23 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में बाढ़ से हुई तबाही के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि प्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अगले 24 घंटों में प्रदेश के छह जिलों में भारी से अति भारी वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी. के. साहा ने बताया कि राजगढ़, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, गुना और अशोकनगर जिलों में अगले 24 घंटों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 64.5 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
इसके अलावा प्रदेश के 17 जिलों में आगामी 24 घंटों में भारी बारिश की आशंका का ध्यान रखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, नीमच, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, धार, देवास, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, निवाडी और सागर जिले शामिल हैं। इस दौरान इन 17 जिलों में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश का अनुमान है।
अलर्ट बृहस्पतिवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के चाचौडा और भानपुरा में सबसे ज्यादा 11-11 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। नटेरन, कुंभराज, सिलवानी, लटेरी और गंजबासौदा में नौ-नौ सेंटीमीटर, बेगमगंज, ग्यारसपुर और पठानी में आठ-आठ सेंटीमीटर जबकि केसली और जैसीनगर में सात-सात सेंटीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा रेहली, राहतगढ़, बामौरी, राघौगढ़, उदयपुरा और ब्यावरा में छह-छह सेंटीमीटर जबकि गुना में पांच सेंटीमीटर बारिश हुई है।

Related posts

Quand la haute‑définition rencontre la gestion du risque : les jackpots du Live Casino et des jeux de table

Étudiants : comment profiter des gros jackpots sans exploser son budget ?

Noël, porte‑bonheur et tables : comment les superstitions « Lucky Charms » boostent les jeux en direct

Leave a Comment