24.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
Pradesh Samwad
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश : दो महिला पुलिसकर्मियों ने सड़क पर ऑटोरिक्शा में फंसी महिला को प्रसव में की मदद


पुलिस का मानवीय चेहरा पेश करते हुए दो महिला पुलिसकर्मियों ने बृहस्पतिवार को एक नर्स के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की भूमिका निभाते हुए प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुथालिया कस्बे में सड़क पर ऑटोरिक्शा में फंसी महिला का मौके पर ही प्रसव कराने में मदद की। प्रसव के लिए ऑटोरिक्शा में अस्पताल जा रही यह महिला इलाके में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रास्ते में फंस गई थी। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इन महिला पुलिसकर्मियों में एक उपनिरीक्षक अरुंधति राजावत है, जबकि दूसरी आरक्षक इतिश्री राठौड़ है। उन्होंने कहा कि सुथालिया पुलिस को गर्भवती
भोपाल, पांच अगस्त (भाषा) पुलिस का मानवीय चेहरा पेश करते हुए दो महिला पुलिसकर्मियों ने बृहस्पतिवार को एक नर्स के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की भूमिका निभाते हुए प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुथालिया कस्बे में सड़क पर ऑटोरिक्शा में फंसी महिला का मौके पर ही प्रसव कराने में मदद की।
प्रसव के लिए ऑटोरिक्शा में अस्पताल जा रही यह महिला इलाके में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रास्ते में फंस गई थी।
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इन महिला पुलिसकर्मियों में एक उपनिरीक्षक अरुंधति राजावत है, जबकि दूसरी आरक्षक इतिश्री राठौड़ है। उन्होंने कहा कि सुथालिया पुलिस को गर्भवती महिला के फंसे होने की सूचना मिलने पर दोनों अधिकारी स्टाफ नर्स को लेकर मौके पर पहुंचे।
अधिकारी ने बताया, जब उन्हें लगा कि महिला को प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचाना संभव नहीं है तो तीनों ने वहीं सड़क पर ऑटोरिक्शा में प्रसव करवाया।
अधिकारी ने बताया कि महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
उन्होंने कहा कि बाद में रास्ता खुलने पर जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

Related posts

Baccarat en Direct : Analyse Technique des Tournois VIP sur les Meilleurs Sites Live – Comment les serveurs ultra‑rapides, les algorithmes de matchmaking et les services premium transforment chaque main en une expérience de prestige pour les joueurs exigeants

चारो जोन में कुल 431 स्थाई, 226 गिरफ्तारी एवं 67 जमानतीय वारंटी 724 बदमाशों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई

Pradesh Samwad Team

Étudiants et jeux de casino : comment profiter des promotions de rentrée pour jouer intelligemment aux machines à sous

Leave a Comment