24.2 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
Pradesh Samwad
खेल

ए डब्ल्यू कनमडिकर ट्रॉफी अंडर 13 बॉयज

ए डब्ल्यू कनमडिकर ट्रॉफी अंडर 13 बॉयज भोपाल और उज्जैन के मध्य खेले गए 2 दिवसीय मैच में भोपाल बे उज्जैन को एक पारी और 86 रन से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इंदौर में खेले जा रहे ए डब्ल्यू कनमडीकर ट्रॉफी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 ओवर में 218 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी जिसमे हृदय माहेश्वरी में 75 और पीयूष ने 38 रन बनाए। उज्जैन की तरफ से भावेश जाट ने 4 और रुद्रप्रताप ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी उज्जैन की टीम अँजेश पॉल की घातक गेंदबाज़ी (18 रन देकर 5 विकेट) के सामने 55 रन पर ढेर हो गयी और उज्जैन को फॉलोऑन का सामना करना पड़ा लेकिन दूसरी पारी मे भी उज्जैन की पूरी टीम 77 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी । भावेश जाट ने 24 और अबूजर ने 11 रन बनाए। भोपाल की तरफ से रुद्रप्रताप सिंह ने 4 और रबजीत सिंह और मो जियान ने 2 2 विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच भोपाल के बल्लेबाज ह्रदय माहेश्वरी को मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के जूनियर समिति के चयनकर्ता श्री अनुराग मिश्रा एवं मैच ऑब्जर्वर श्री अनिल जोशी जी द्वारा दिया गया।

Related posts

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की अंडर -22 (बालक वर्ग ) की चयन ट्रायल 14 मई को

Pradesh Samwad Team

बीसीबी ने 30 अप्रैल तक शाकिब को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से आराम दिया

Pradesh Samwad Team

सीडीएस बिपिन रावत फेथ इंटर-स्कूल कप

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment