Pradesh Samwad
खेल

ए डब्ल्यू कनमडिकर ट्रॉफी अंडर 13 बॉयज चम्बल के यशवर्धन सिंह का बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन

ए डब्ल्यू कनमडीकर प्रतियोगिता का तीन दिवसीय पहला सेमीफाइनल चम्बल और इंदौर के मध्य खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन यशवर्धन सिंह शानदार 391 रन बनाकर आउट हो गए और उसके बाद चम्बल की पूरी टीम 598 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। कल के 518/1 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया लेकिन 391 रन बनाकर जैसे ही यशवर्धन आउट हुए चम्बल की पूरी टीम 599 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी । इंदौर की तरफ से विवान पांडे ने 7 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी इंदौर की पूरी टीम 176 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंदौर की तरफ से आदित्य श्रीवास्तव ने 71 और अनय मिश्रा ने 42 रनों की पारी खेली । चम्बल की तरफ से बल्लेबाज़ी में जलवा दिखाने वाले यशवर्धन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 6 विकेट और कृष्णा राजोरिया ने 2 विकेट लिए और इंदौर को फॉलोऑन के लिए मजबूर किया। वही भोपाल और सागर के मध्य खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल मैच में भोपाल की टीम ने कल के 60/4 से आगे खेलना शुरू किया और भोपाल की पूरी टीम 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी ।योगेश यादव ने 39 और रिदय ने 22 रन बनाए। सागर की तरफ से निष्कर्ष ने 5 विकेट और आशुतोष ने 3 विकेट लिए। इस तरह भोपाल की टीम ने पहली पारी में 55 रनों की बढ़त हासिल कर ली । सागर ने दूसरी पारी में खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 99 रन बना लिए थे और 44 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। सागर की तरफ से आशुतोष ने 40 रन बनाए। भोपाल की तरफ से अँजेश पॉल ने 2 विकेट लिए। कल खेल का अंतिम दिन है।

Related posts

घायल हुआ ऑस्ट्रेलिया का मैच विनर, श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले चोटिल

Pradesh Samwad Team

बैडमिंटन अकादमी के अवधेश ने जीता अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी

Pradesh Samwad Team

रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को दिया गिफ्ट, माइकल वॉन ने कही यह बात

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment