Pradesh Samwad
देश विदेश

उत्तरी कोरिया की ‘जेल’ में भूख से तड़पते कैदी कर रहे मजदूरी, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखीं लंबी कतारें


उत्तर कोरिया की जेलों में से एक में भूख से तड़प रहे कैदियों को पहली सैटेलाइट तस्वीरों में देखा गया है। T’os ng-ni एक लेबर कैंप है जो चीनी सीमा से कुछ ही मील की दूरी पर स्थित है। इस कैंप में करीब 2,500 कैदी हैं जो पास के खेतों में काम करने के लिए मजबूर हैं। ये कैदी उत्तर कोरिया के सैनिकों के लिए वर्दी, सर्दियों के लिए कोट, टोपी, जूते और साइकिल का निर्माण करते हैं।
दुर्भाग्य से जो लोग उत्तर कोरियाई शासन की गिरफ्त में आ जाते हैं, उन्हें दिन में 12 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। इन्हें भयावह हालात में बिना भोजन के रहना पड़ता है। इतनी क्रूर होने के बावजूद यह कैंप ‘कम गंभीर’ कैंपों में से एक है। सबसे गंभीर अपराध, जैसे राजनीतिक अपराध, वाले कैदियों को kwan-li-so शिविरों में दंडित किया जाता है। हालांकि उत्तर कोरिया शासन इसके अस्तित्व से इनकार करता है।
लाइन में आते-जाते हैं कैदी : हालिया सैटेलाइट तस्वीरें अनाज के ढेर के साथ समूह में खड़े कैदियों को दिखाती हैं। एक दूसरी तस्वीर में कैदियों को इंडस्ट्रियल वर्कशॉप से घिरे एक यार्ड में देखा जा सकता है। उत्तर कोरिया से भागे और शिविर के बारे में जानकारी रखने वाले किम डूह्युन ने कहा कि फोटो खिंचवाने वाले कैदियों को जबरन श्रम का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी कैदियों को आस-पास के खेतों में काम करने के लिए इकट्ठा किया जाता है। उन्हें लाइन में लगकर चलना पड़ता है जब वे काम पर जाते हैं या वापस आते हैं।
घरवालों का भेजा खाना खा जाते हैं अधिकारी : उन्होंने बताया कि कैदियों की वर्दी ग्रे है और वे एक ही रंग की टोपी पहनते हैं। जैसा फोटो में देखा जा सकता है कि कैदियों का सिर हल्का सफेद नजर आता है। कैदियों की सैटेलाइट फोटो यह साबित करती है कि T’os ng-ni अभी भी काम कर रही है। किम ने कहा कि जिन कैदियों को उनके परिवारों की ओर से भोजन नहीं भेजा जाता, उनका जीवित रहना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि परिवार कैदियों को भोजन के रूप में मदद कर सकता है। लेकिन पूरा भोजन कैदियों तक नहीं पहुंचता, उसमें कुछ भाग अधिकारी ले लेते हैं।

Related posts

पाकिस्तानी सरकार ने इजराइल की यात्रा को लेकर विरोध झेल रहे टीवी एंकर को बर्खास्त किया

Pradesh Samwad Team

हिन्दुओं के संरक्षण को लेकर पीएम मोदी से किया आग्रह , बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ आम आदमी पार्टी

Pradesh Samwad Team

गलवान हिंसा में चीन के 38 सैनिकों की हुई थी मौत, नदी में बह गए थे कई जवान, ऑस्ट्रेलिया ने खोली ड्रैगन की पोल-पट्टी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment