Pradesh Samwad
देश विदेश

फ्रांस के राष्ट्रपति भवन में हुए ‘बलात्कार’ के मामले की जांच जारी, महिला सैनिक ने लगाया था आरोप


फ्रांसीसी अधिकारी इस साल राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस में हुई कथित बलात्कार की वारदात की जांच कर रहे हैं। पेरिस के अभियोजक कार्यालय ने शुक्रवार को यह बात कही। अभियोजक कार्यालय ने बताया कि 12 जुलाई को जांच शुरू की गई। हालांकि उसने फ्रांसीसी मीडिया की उस खबर की तत्काल पुष्टि नहीं की जिसमें महल की एक महिला सैनिक ने एक जुलाई को एक कर्मचारी पर बलात्कार का आरोप लगाया था।
फ्रांसीसी मीडिया ने यह भी खबर दी है कि कथित रूप से जब यह वारदात हुई तब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों वहां नहीं थे बल्कि एक कार्यक्रम में गए थे। हालांकि मैक्रों एलिसी पैलेस में ही रहते हैं। पेरिस अभियोजक कार्यालय ने कहा कि आरोपी कर्मी से ‘सहायता प्राप्त गवाह’ के रूप में पूछताछ की गई। सहायता प्राप्त गवाह का तात्पर्य है कि उससे संभावित आरोपों से घिरे संदिग्ध के रूप में पूछताछ नहीं की गई।
वर्तमान न्यायिक जांच पर टिप्पणी से इनकार : कार्यालय ने इससे अधिक किसी बात की पुष्टि नहीं की तथा न ही कोई और ब्योरा दिया। एलिसी पैलेस ने भी कहा कि वह वर्तमान न्यायिक जांच पर टिप्पणी नहीं कर सकता। उसने कहा कि आरोपी को उसके पद से हटा दिया गया है और अधिकारी अब न्यायिक जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई के बारे में कोई फैसला किया जाएगा।a

Related posts

अमरीका को तालिबान के बर्बर सजाओं के फैसले पर आया गुस्सा, कहा-देख रहे हैं तुम्हारी कथनी और करनी में अंतर

Pradesh Samwad Team

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की सजा पर अगले 6 महीने तक फिर रोक

Pradesh Samwad Team

अफगानिस्तान पर UNSC की बैठक में पाकिस्तान साइडलाइन, भारत पर निकाली भड़ास

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment