Pradesh Samwad
खेल

उडान क्रिकेट अकादमी और फ्यूचर्स क्रिकेट अकादमी तीन मैचों कीएक दिवसीय क्रिकेट सीरीज, उड़ान ने जीता दूसरा एक दिवसीय मैच आदित्य की घातक गेंदबाज़ी से जीता उड़ान

स्थानीय अयोध्या बाय पास स्थित उड़ान क्रिकेट अकादमी मैं चल रहे 3 एक दिवसीय श्रंकला मैं आज उड़ान क्रिकेट अकादमी ने फ्यूचर क्रिकेट अकादमी जोधपुर को लगातार दो मैच हरा कर श्रंखला पर कब्जा किया । टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए उड़ान ने निर्धारित 40 ओवर्स के मैच मैं 30 ओवर्स मैं 188 पर आल आउट हो गई। उड़ान की ओर से अर्जुन केवट ने 43, ओजस्वा यादव 33 ओर आकाश सेन ने 28 रन टीम के लिए जोड़े। फ्यूचर की ओर से लक्षित शर्मा और जयशंकर नायर ने 3–3 विकेट साथ ही सरवन को 2 विकट प्राप्त हुए। मात्र 189 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्यूचर क्रिकेट अकादमी के लिए तब मुश्किलें पैदा हुई जब फास्ट गेंदबाज आदित्य सिंह ने अपने पहले ही ओवर मैं टीम को एक सफलता दिलाई। आदित्य सिंह ने अपने 7 ओवर्स के स्पेल मैं 1मेडेन ओवर 23 रन देके 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया और टीम को 87 रनो से विजय बनाया, साथ ही अफ्फान ने 3 और आकाश सेन ने भी 2बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। फ्यूचर की ओर से कप्तान रौनक फोफलिया ने 33 रन और श्रीवर्धन ने 11 रन टीम के। लिए जोड़े।उड़ान ने श्रंखला मैं 2–0 की बढ़त से आगे होकर श्रंखला को अपने नाम कर लिया।

Related posts

ऑबेदुल्ला खां हैरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट-2022 : प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 27 मार्च तक

Pradesh Samwad Team

अनुराग विश्वकर्मा के शानदार खेल की बदौलत आर वी एस क्रिकेट अकादेमी की शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

अरेरा क्रिकेट अकादमी का समर केम्प

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment