Pradesh Samwad
खेल

रग्बी प्री नेशनल केम्प के समापन के साथ राष्ट्रीय सीनियर रग्बी चेम्पियनशिप के लिए म.प्र. रग्बी टीम पटना रवाना

भोपाल । एलएनसीटी केम्पस में चल रहें चार दिवसीय रग्बी प्री नेशनल केम्प समापन हुआ। एलएनसीटी के प्रचार्य बी.के. साहू, वी.एस पंवार प्रचार्य फिजिकल एज्युकेशन, संजय गुप्ता हेड अकाउंट ऑफिसर एवं रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अबरार एहमद शेख, के आतिथ्य में किया गया । एलएनसीटी के स्पोर्ट्स ऑफिसर पंकज जैन ने बताया कि उक्त 4 दिवसीय रग्बी प्री नेशनल केम्प में सीनियर एवं जुनियर वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में 90 बच्चों का चयन गत माह ग्वालियर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय रग्बी सेवन्स प्रतियोगिता से किया गया था । केम्प के समापन के समय मध्य प्रदेश की रग्बी टीम की घोषणा की गई चयनित खिलाड़ी 9 से 12 जून तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर रग्बी चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए पटना रवाना हुए । केम्प मे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण उड़ीसा से आए रग्बी कोच सुरेन्द्र जेना ने दिया एवं खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया ।
चयनित खिलाड़ियों की सूची । सीनियर पुरुष वर्ग टीम:- 01) अंसीर – खंडवा 02) आर. विष्णु खंडवा 03) विशाल सिंह देवास 04) अभिषेक राठौर देवास 05) निखिल रायसेन 06) संजय बनोड खंडवा 07) सुमित शर्मा देवास 08) राजवीर ठाकुर देवास 09) अमित कुमार बेतूल 10) विवेक पांडे रायसेन 11) देवराज सांगते देवास 12) अरजू खंडवा कोच:- संदीप जाधव मेनेजर:- सुरेंद्र जेना सीनियर महिला वर्ग टीम:- 01) लता रायसेन 02) डॉली मीना रायसेन 03) रानी केवट शाजापुर 04) शिवानी बामने रायसेन 05) भावना रतलाम 06) रूचिता यादव रायसेन 07) विष्णु धाकड़ रतलाम 08) दीक्षा पाटीदार इंदौर 09) प्रियांशी कदम देवास 10) अश्विनी बेतूल 11) रैना देवास 12) मयूरी कोच:- भूपेंद्र कांत मेनेजर:- अंजली मांझी

Related posts

अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के खिलाफ जीत की भरी हुंकार, कहा- इस तरह हम कोहली एंड कंपनी को दे सकते हैं मात

Pradesh Samwad Team

चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाया खिताबी चौका, फाइनल में कोलकाता को 27 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment