30.5 C
Madhya Pradesh
July 4, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

इस जोकर का वीडियो दुनिया के हर पति-पत्नी को देखना चाहिए क्योंकि उसने इतना बेहतरीन काम किया है

आपने कई बार ऐसा बाजार में ऐसा सीन देखा होगा कि एक पति अकेले मस्ती में चले जा रहा है और उसकी पत्नी बच्चे को भी थामे हुए है और साथ के साथ हाथ में एक बस्ता थामे हुए चली जा रही होती है। ऐसा सीन सिर्फ इंडिया में ही नहीं विदेशों में भी देखने को मिलता है। लेकिन अगर आप देखकर गुस्से का घूंट पी जाते हैं तो आपको एक जोकर से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। हमें हमेशा चुप रहना ही नहीं होता, कई बार अपनी बात रखने के लिए एक तरीका अपनाना होता है। इस जोकर का वीडियो दुनिया के हर पति-पत्नी को देखना चाहिए क्योंकि उसने इतना बेहतरीन काम किया है कि क्या ही कहने।
पहले वो उनको रोकता है : इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक सड़क पर जोकर पहले वहां से गुजर रहे कपल को रोकता है। वो पति से कुछ बात करता है। पत्नी पास में ही खड़ी होती है। उसके पास बच्चा होता है, कंधे पर बैग होता है। जोकर से यह देखा नहीं जाता। वो बड़े आराम से पत्नी के कंधे से बैग उतारता है और उसे पति को पकड़ा देता है। बस यहीं वो सबका दिल जीत लेता है।
20 लाख व्यूज मिल चुके हैं वीडियो को : बता दें कि यह वीडियो महज 24 सेकंड का है। इसको लोगों ने इतना ज्यादा पसंद किया है कि खबर लिखे जाने तक इसे बीस लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि नहीं पता कि वीडियो कहां का है, पर लोगों को यह वीडियो बड़ा पसंद आया। एक यूजर ने लिखा, ‘जिम्मेदारियां बराबर ही बांटनी चाहिए।’ वहीं लोगों को जोकर का स्वभाव भी काफी पसंद आया। तो देखा… अब से याद रहे कि बोझ को बढ़ाओ मत, बल्कि अपने पार्टनर का हाथ बटाएं ताकि चीजें आसान हों।

Related posts

42 लाख के सोने का बनाया पेस्ट, तस्कर ने फिर ऐसी जगह छुपाया कि सोच भी नहीं सकते!

Pradesh Samwad Team

107 वर्षीय जापानी जुड़वां बहनें दुनिया के सबसे बुजुर्ग के रूप में प्रमाणित

Pradesh Samwad Team

ब्रेकिंग न्यूज़। शामला हिल्स थाना अंतर्गत पॉलिटेक्निक चौराहे पर एक व्यक्ति टावर पर चढ़ा। मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेट गेट रेस्क्यू टीम मौजूद

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment