Pradesh Samwad
खेलविडियो

आखिरी गेंद में चाहिए थे छह रन, ट्रेंट बोल्ट ने गेंद मैदान से बाहर भेज दी


ट्रेंट बोल्ट…. आप जब भी इस खिलाड़ी के बारे में सुनते, देखते या सोचते होंगे तो घातक स्विंग लेती बॉल्स, हवा में उड़ते स्टंप्स ही सीन में आते होंगे। मगर इस बार यह तूफानी गेंदबाज बैटिंग के लिए खबरों में है। टीम को आखिरी बॉल में जीत के लिए छह रन चाहिए थे। ट्रेंट बोल्ट ने ऐसा बल्ला घूमाया कि बॉल फील्ड के बाहर चली गई।
न्यूजीलैंड में इस वक्त घरेलू टी-20 लीग जारी है। सुपरस्मैश टी-20 लीग में नॉर्थन डिस्ट्रिक्ट की ओर से खेलते हुए ट्रेंट बोल्ट ने केंटरबरी किंग्स के खिलाफ यह कमाल किया। अब वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
ट्रेंट बोल्ट की टीम के सामने 108 रन का लक्ष्य था। एक वक्त 98 रन पर उसके छह विकेट गिर चुके थे। आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। लेफ्ट आर्म पेसर एड नटल ने अपनी शुरुआती दो गेंदों में दो विकेट लेकर दबाव पूरी तरह विपक्षी पर डाल दिया था ऐसे हालातों में पिच पर बोल्ट की एंट्री होती है, उन्होंने जैसे-तैसे हैट्रिक बॉल झेली और एक रन लिया।
दूसरी बॉल फेस कर रहे थे : सिंगल लेकर अब ट्रेंट बोल्ट नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े थे। अपनी पहली बॉल खेल रहे वॉकर आउट हो गए। अब नौ विकेट गिर चुके थे। नए बल्लेबाज ने सिंगल लेकर स्ट्राइक बोल्ट को दे दी। अब सिर्फ छक्का ही नॉर्थन डिस्ट्रिक्ट को जीत दिला सकता था। लॉन्ग हैंडल का यूज करते हुए ट्रेंट बोल्ट ने छक्का उड़ाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
इस जीत ने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स को 5 मैचों में 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा दिया, जबकि कैंटरबरी तीसरे स्थान पर है। इस विनिंग सिक्स के बाद ट्रेंट बोल्ट के साथी खिलाड़ी और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के मेन ऑलराउंडर जिमी नीशम ने ट्वीट किया, ‘यह सबसे विचित्र खेल है, जिसे मैंने कभी देखा है। शाबास बौल्टी’।

Related posts

साद अंसारी वन डे क्रिकेट प्रतियोगिता : रिचित चौहान के दोहरे प्रदर्शन ओर यमन की नाबाद अर्धशतकीय पारी से एन सी सी सी क्लब ने अकीरा क्लब को 3 विकेट से हराया।

Pradesh Samwad Team

एलएन आयुर्वद कॉलेज में कार्यशाला आयोजीत

Pradesh Samwad Team

के.एम.आर. स्पोर्ट्स (स्विमिंग) क्लब के तैराको ने जिला तैराकी प्रतियोगिता में जीते 76 पदक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment