Pradesh Samwad
खेलमनोरंजन

आईपीएल के नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्टेज पर लौटे


इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी (IPL Auction) के आखिरी घंटे के दौरान तब भावुक क्षण देखने को मिला जब अनुभवी नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स (Hugh Edmeades) ने वापसी की और हॉल में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। विश्व भर में 2700 से अधिक नीलामी का अनुभव रखने वाले एडमीड्स नीलामी के पहले दिन शनिवार को जब श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा के लिये बोली लगा रहे थे तब नीचे गिर गये थे।
उन्हें तुरंत उपचार दिया गया और निम्न रक्तचाप के कारण उन्हें चक्कर आया था। इसके बाद ह्यू ने नीलामी में हिस्सा नहीं लिया था। नीलामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 62 वर्षीय टीवी प्रस्तोता चारू शर्मा (Charu Sharma) की सेवाएं ली जिन्होंने अपनी भूमिका बहुत अच्छी तरह से निभायी। दूसरे दिन भी चारू शर्मा ने ही नीलामीकर्ता की भूमिका निभाई, लेकिन नीलामी की समाप्त से कुछ समय पहले ह्यू एडमीड्स ने दोबारा स्टेज पर आ गए।
स्टेज पर आने के बाद ह्यू एडमीड्स ने चारू शर्मा का आभार व्यक्त किया और मजाकिया अंदाज में कहा कि बीसीसीआई को पोडियम के चारों तरफ बाड़ लगानी चाहिए जिससे कि वह गिरने से बच जाते। एड्मीड्स पिछले तीन सीजन से आईपीएल में नीलामी करा रहे हैं। उन्होंने 36 साल के अपने करियर में 2700 से ज्यादा नीलामी में हिस्सा लिया है। वे पहले बार आईपीएल की मेगा नीलामी में नीलामीकर्ता बने थे। इससे पहले 2018 में मेगा नीलामी हुई थी। उस समय रिचर्ड मैडली नीलामीकर्ता की भूमिका में थे।
आईपीएल की इस नीलामी में 204 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इसमें ईशान किशन सबसे महंगे रहे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए देकर खरीदा। वे पिछले सीजन भी मुंबई की टीम का हिस्सा थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर के लिए 14 करोड़ रुपए खर्च किए। नीलामी के लिए 600 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए थे।

Related posts

भारत को 2047 तक शीर्ष खेल राष्ट्र बनाना लक्ष्य : अमित शाह

Pradesh Samwad Team

मेगन फॉक्स ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, घुटने पर बैठ मशीन गन ने लेडी लव को पहनाई रिंग

Pradesh Samwad Team

न्यूजीलैंड के बाद ईसीबी भी पाकिस्तान दौरा रद्द करने के मूड में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment