Pradesh Samwad
मनोरंजन

मेगन फॉक्स ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, घुटने पर बैठ मशीन गन ने लेडी लव को पहनाई रिंग


हॉलीवुड एक्टेस मेगन फॉक्स हमेशा ही बॉयफ्रेंड मशीन गन कैली के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। दोनों को आए दिन आउटिंग करते हुए स्पाॅट किया जाता है। करीब 2 साल की डेटिंग के बाद अब इस कपल ने अपने रिश्ते को एक नया नाम देते हुए सगाई कर ली है। मेगन फॉक्स ने सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक प्रपोजल को शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी है।
वहीं मशीन गन केली ने मेगन की रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। गन केली ने मेगन को घुटनों पर बैठकर मेगन फॉक्स को प्रपोज किया है।
गन केली ने मेगन को उसी पेड़ के नीचे प्रपोज किया है जहां दोनों एक-दूसरे के प्यार की शुरुआत हुई थी। वीडियो में दोनों के बैकग्राउंड में बरगद का पेड़ है। मेगन प्रपोजल को हां कहती हैं और दोनों बैठकर एक दूसरे को किस करते हैं।
लुक की बात करें तो मेगन फॉक्स ब्लैक आउटफिट में बेहद बोल्ड दिख रही हैं। वहीं मशीन गन केली ब्लैक एंड व्हाइट टर्टल नेक टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं।
मशीन गन केली ने खुद डिजाइन अंगूठी : रैपर मशीन गन केली ने मेगन की इंगेजमेंट रिंग का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मेगन फॉक्स ने दो तरफ के स्टोन्स की खूबसूरत रिंग को पहना हुआ है। उन्होंने रिंग के बारे में लिखा-‘हां, इस जिंदगी में और हर जिंदगी में जिस पेड़ के नीचे हमें प्यार हुआ था, उसी के नीचे मैं उसे दोबारा ले गया और उससे शादी के लिए पूछा।मुझे पता है ट्रेडिशन एक रिंग का है लेकिन मैंने Stephen Webster के साथ मिलकर दो रिंग्स डिजाइन कीं।
एक एमरल्ड (पन्ना) जो उसका बर्थ स्टोन है और डायमंड जो मेरा बर्थ स्टोन है. दोनों दो मैग्नेटिक बैंड में लगे हैं जो कांटों की शेप में हैं और आकर एक दूसरे की तरफ आकर मिल रहे हैं। यह दो आत्माओं के एक दिलबनाते है, यही हमारा प्यार है।
बता दें मेघन और गन के रिश्ते को लेकर साल 2020 में खबरें सामने आने लगी थीं। दोनों ने जल्द ही अपने रिलेशनशिप क इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था। अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के बाद ये कपल हॉलीवुड के मोस्ट टॉक्ड कपल बन गए थे। दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने के साथ रोमांटिक कैप्शन शेयर करते थे। मेगन ने बॉयफ्रेंड गन केली के साथ 2021 VMA के रेड कारपेट पर वॉक किया था।

Related posts

केली कुओको ने जिंदगीभर शादी नहीं करने की खाई कसम

Pradesh Samwad Team

क्यों आ रहा है पनामा पेपर्स में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम, अमिताभ पहले ही दे चुके हैं सफाई

Pradesh Samwad Team

करीना कपूर ने वीकेंड पर अपने गर्लगैंग के साथ की मस्ती, वायरल हो गई पार्टी की तस्वीर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment