29.9 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

अमेरिका यूक्रेन को देगा एक अरब डॉलर की नई सैन्य सहायता

अमेरिका द्वारा बुधवार को यूक्रेन के लिए एक अरब डॉलर की नई सैन्य सहायता की घोषणा किए जाने की उम्मीद है जिससे कि पूर्वी डोनबास क्षेत्र में रूस का मुकाबला करने में हमले का सामना कर रहे देश की मदद की जा सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। युद्ध शुरू होने के बाद से हथियारों और उपकरणों की यह सबसे बड़ी एकल खेप होगी।
अधिकारियों ने कहा कि इस सहायता सामग्री में पोत विध्वंसक मिसाइल लॉन्चर, हॉवित्जर और अन्य आयुध सामग्री होगी। इस सहायता की घोषणा की बात ऐसे समय आई है जब अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने यूक्रेन के लिए समर्थन पर चर्चा करने के वास्ते 45 से अधिक देशों की ब्रसेल्स में एक बैठक बुलाई।
बैठक की शुरुआत में, ऑस्टिन ने कहा कि पश्चिम को यूक्रेन के लिए हथियारों की आपूर्ति में तेजी लानी चाहिए। राष्ट्र के नाम मंगलवार की रात अपने संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिम से हथियारों की अधिक और त्वरित डिलीवरी का अनुरोध किया, विशेष रूप से मिसाइल रोधी रक्षा प्रणालियों के लिए।

Related posts

तालिबान का दावा- अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर हमारा कब्जा

Pradesh Samwad Team

यूक्रेन की मदद के लिए और 33 अरब डॉलर की अनुमति चाहते हैं बाइडन

Pradesh Samwad Team

झूठा आरोप लगाने वाले श्रीलंकाई अधिकारी की छुट्टी, चेयरमैन पद से हटाए गए

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment