Pradesh Samwad
देश विदेश

अभिनंदन को वीर चक्र सम्मान मिलने पर बौखलाया पाकिस्तान


विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र सम्मान मिलने पर पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने मंगलवार को भारत के इस रुख को “निराधार” बताते हुए खारिज कर दिया कि फरवरी 2019 में हवाई झड़प के दौरान भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। अभिनंदन वर्धमान ने अपने मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान के गिरने से पहले 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।
पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था और बाद में एक मार्च की रात में उन्हें रिहा किया गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को उन्हें उनके अदम्य शौर्य और साहस के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान ‘पूरी तरह से निराधार’ भारतीय दावों को स्पष्टतया खारिज करता है कि एक भारतीय पायलट द्वारा एक पाकिस्तानी एफ -16 विमान को मार गिराया गया था।”
बयान में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी एफ-16 विमान का जायजा लेने के बाद अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और अमेरिकी अधिकारियों ने पहले ही पुष्टि की है कि उस दिन कोई पाकिस्तानी एफ-16 नहीं मार गिराया गया था।
विदेश कार्यालय ने कहा कि पायलट की रिहाई “भारत की कटुता और गलत तरीके से की गयी आक्रामक कार्रवाई के बावजूद शांति की पाकिस्तान की इच्छा का प्रमाण थी।” भारत द्वारा बालाकोट में आतंकी ठिकाने पर किए गए हवाई हमले के एक दिन बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की थी।

Related posts

राजधानी भोपाल के गौतम नगर में 4 दुकानों में भीषण आग लगी सुबह करीब 3.30 पर

स्पेस स्टेशन पर छह महीने बिताएंगे चीनी अंतरिक्ष यात्री, बनाएंगे सबसे ज्यादा दिनों का रेकॉर्ड

Pradesh Samwad Team

भोपाल में सेमी गवर्मेंट एम्प्लाइज फेडरेशन मध्य प्रदेश ने अपना 26वां स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment