Pradesh Samwad
दिल्ली NCRप्रदेश

अनलॉक दिल्लीः कल से पूरी तरह खुल जाएंगे दिल्ली के बाजार, रात 8 बजे तक की बंदिश खत्म


दिल्ली में बाजारों को रात 8 बजे तक खोलने की बंदिश अब खत्म होने जा रही है। अगले हफ्ते से दिल्ली में सभी बाजार और मॉल्स सामान्य समय के मुताबिक खुल सकेंगे, यानी रात 8 बजे के बाद भी बाजारों में जाकर शॉपिंग की जा सकेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि अभी तक कोरोना के चलते दिल्ली के बाजारों को शाम 8 बजे तक खुलने की इजाजत थी। अब दिल्ली में कोरोना के कम होते मामलों की वजह से सोमवार से यह समय सीमा हटाई जा रही है। अब बाजार अपने सामान्य समयानुसार खुल सकेंगे। दिल्ली में अभी मार्केट, मार्केट कॉम्प्लेक्स, मॉल्स सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुल रहे हैं लेकिन आने वाले हफ्ते मे सामान्य समय के मुताबिक सभी बाजार खुल सकेंगे। रेस्टोरेंट और बार भी अब सामान्य समय के मुताबिक खुलेंगे। अभी तक रेस्टोरेंट 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 8 से रात 10 बजे तक खुल रहे हैं और बार 50 फीसदी क्षमता के साथ दोपहर 12 से रात 10 बजे तक खुल रहे हैं। डीडीएमए के आदेश के मुताबिक रेस्टोरेंट व बार में 50 फीसदी सिटिंग कैपेसिटी का नियम लागू रहेगा और ये सामान्य समयानुसार खुलेंगे।
अनलॉक दिल्ली में खत्म हुए प्रतिबंध : अनलॉक दिल्ली में बाजारों को 8 बजे तक खोलने की समय सीमा अब हट जाएगी। डीडीएमए ने भी शनिवार को इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। डीडीएमए ने अपने अपने आदेश में कहा कि अनलॉक की प्रक्रिया के तहत दी गई रियायतें 31 अगस्त तक जारी रहेंगी। डीडीएमए ने अपने पिछले आदेश में 9 अगस्त से सभी ऑथराइज़्ड साप्ताहिक बाजारों को खोलने की इजाजत दी थी। अभी मेट्रो और बसों में स्टैंडिंग की इजाजत नहीं होगी और सभी सीटों पर बैठकर सफर करने की इजाजत जारी रहेगी। 100 पर्सेंट सिटिंग कैपिसिटी का नियम अभी लागू है और मेट्रो व बस में खड़े होकर सफर करने की इजाजत नहीं है। अभी स्कूल-कॉलेज 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। हालांकि 10वीं से 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स शर्तों के साथ स्कूल जा रहे है। पिछले आदेश में कहा गया था कि इन क्लासेज के स्टूडेंट्स एडमिशन, काउंसलिंग, गाइडेंस व बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम से जुड़ी एक्टिविटीज के लिए स्कूल जा सकते हैं। हालांकि दिल्ली सरकार ने स्कूलों को खोलने के बारे में एसओपी तैयार करने की जिम्मेदारी एक्सपर्ट कमिटी को सौंपी है। एक्सपर्ट कमिटी अगले एक हफ्ते में दिल्ली सरकार को एसओपी सौंपेगी।
सीटीआई ने कहा, फेस्टिव सीजन में कारोबार को होगा फायदा : चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने बाजारों को 8 बजे तक खोलने की समय सीमा हटाने के लिए दिल्ली सरकार से मांग की थी और डीडीएमए को भी लेटर लिखा था। सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आने वाले फेस्टिव सीजन में कारोबार को फायदा होगा। कोरोना के कारण पहले से कामकाज कम है और 8 बजे की शर्त के कारण नुकसान हो रहा था। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में केस काफी कम है और दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू है। इसके अलावा गर्मी में ग्राहक शाम के समय ही बाजार में आता है। 8 बजे का नियम होने के कारण व्यापारियों के साथ- साथ ग्राहक भी परेशान थे और बाजारों में शाम के समय ज्यादा भीड़ नजर आ रही थी। लेकिन अब रात 8 के बाद भी दुकानें खुलेंगी और कोविड प्रोटोकाल का भी अच्छे तरीके से पालन किया जा सकेगा।

Related posts

जे.के. अस्पताल में हार्ट की जटील सर्जरी संपन्न

Pradesh Samwad Team

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सीएम योगी को बताया ‘राजनीति के राम’, सदन में गूंजा ‘जय श्रीराम’

Pradesh Samwad Team

कोविड टीके की एक लाख से अधिक खुराक लगाने वाली एएनएम माया अहिरवार को चौहान ने दी बधाई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment