Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

कोविड टीके की एक लाख से अधिक खुराक लगाने वाली एएनएम माया अहिरवार को चौहान ने दी बधाई


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निरंतर एक वर्ष बिना अवकाश लिए अपनी डयूटी कर कोविड-19 रोधी टीके की अधिकतम खुराक लगाने वाली एएनएम (सहायक नर्स दाई) माया अहिरवार को बधाई दी है।
अहिरवार प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में पदस्थ हैं और वह अब तक एक लाख से अधिक टीके की खुराक लोगों को लगा चुकी है।
चौहान ने उन्हें बधाई देते हुए बुधवार को कहा, ‘‘एएनएम सुश्री माया ने कर्तव्य-परायणता की मिसाल कायम की है। उनकी सेवा भावना सराहनीय है। गत 16 जनवरी 2021 से 7 फरवरी 2022 तक बिना अवकाश लिए एक लाख से अधिक टीके की खुराक लगाने के उनके इस अभूतपूर्व कार्य से अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी प्रेरित होंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की समर्पित भावना और जन-सहयोग के कारण ही मध्यप्रदेश कोविड-19 से बचाव के प्रयासों में देश के सभी प्रांतों से आगे है। ऐसे सेवाभावी व्यक्तियों के कारण प्रदेश में टीकाकरण के कार्य में अच्छी सफलता मिल सकी है।’’

Related posts

Noël 2026 : Comment les sites de jeux en ligne transforment les bonus en véritables leviers communautaires

Die Kunst, Sic Bo im Dragonia Casino zu meistern – Ein moderner Leitfaden für Weihnachts‑Spieler

एनजीओ के विदेशों से चंदा प्राप्त करने और धर्म परिवर्तन से जुडे मामलों की जांच की जाये : शिवराज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment