Pradesh Samwad
खेल

अंपायर मारियास इरासमस रचेंगे इतिहास, पहले वनडे में पूरा करेंगे शतक


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को यहां होने वाला पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच मारियास इरासमस का अंपायर के रूप में 100वां वनडे होगा और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे दक्षिण अफ्रीकी अंपायर बन जाएंगे। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अंपायरों में से एक 57 वर्षीय इरासमस बोलैंड पार्क में मैदान पर उतरते ही रूडी कर्टजन और डेविड ओरचार्ड के क्लब में शामिल हो जाएंगे।
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे की तैयारी में जुट गई है। नया कप्तान और नई सीरीज है और पहला वनडे 19 जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया प्रैक्टिस करते नजर आई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से शेयर तस्वीरों में खिलाड़ी खुशनुमा माहौल में प्रैक्टिस करते देखे जा सकते हैं। एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें कई खिलाड़ी रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी को तैयार केएल राहुल को घेरकर खड़े दिखाई दिए।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज तक कप्तानी करने वाले विराट कोहली टीम में अब सिर्फ एक मेंबर के रूप में हैं। वह पहली बार वनडे सीरीज में कप्तानी के बगैर खेलेंगे। उम्मीद की जा रही है कि मौजूदा दौर के रन मशीन कोहली अपने पुराने अंदाज में दिखाई देंगे।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अनुसार इरासमस ने कहा, ‘मुझे गर्व है कि मैं इतने लंबे समय से अंपायरिंग कर रहा हूं कि यह उपलब्धि हासिल कर रहा हूं। ऐसी कड़ी परिस्थितियों में लंबे समय तक बने रहना आसान नहीं है, क्योंकि हम हर समय जांच के दायरे में रहते हैं, इसलिए इस उपलब्धि तक पहुंचने पर मुझे गर्व है।’

Related posts

12वीं जूनियर राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप

Pradesh Samwad Team

सीडीएस बिपिन रावत फेथ इंटर-स्कूल कप

Pradesh Samwad Team

संजू सैमसन पर भारी, जेसन रॉय की पारी- हैदराबाद की जीत से राजस्थान का गणित गड़बड़ाया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment