Pradesh Samwad
खेल

अंतर जिला बार क्रिकेट प्रतियोगिता भाेपाल रेड और भोपाल यलो की अासान जीत सेमीफाइनल में होंगी आमने सामने दूसरे सेमीफाइनल में हाइकोर्ट जबलपुर और देवास बार एसोसिएशन आमने सामने भोपाल यलो, भोपाल रेड, हाइकोर्ट जबलपुर व देवास बार ने जीते अपने अपने मुकाबले


भोपाल। भोपाल ज़िला अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में राजधानी में खेली जा रही राज्य स्तरीय अधिवक्ता क्रिकेट प्रतियोगिता में भोपाल यलो ने अमेय दुबे के शानदार अर्धशतक 74 रन की मदद से खरगोन को 71 रन से पराजित किया। इसके अलावा खेले गए अन्‍य मुकाबलों में भोपाल रेड, हाइकोर्ट जबलपुर व देवास बार ने अपने अपने मुकाबले जीते।
स्‍थानीय ओल्‍ड कैंपियन मैदान पर खेले गए मुकाबले में भोपाल यलो ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 168 रन बनाए। जवाब में खरगोन की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 97 रन बना सकी। इस मुकाबले में मैन आफ द मैच अमेय दुबे ने 74 रन, नीरज मालवीय ने 49 व मनीष पवार ने 29 रनों का योगदान दिया। दूसरे मुकाबले में जबलपुर ब्‍लू ने पहले खेलते हुए 74 रन की पारी खेली। जवाब में भोपाल रेड की टीम ने तीन विकेट खोकर 78 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मुकाबले में मनीष शुक्‍ला ने 41 रन, धर्मेंद्र ने 22 व श्रेयस सक्‍सेना ने 16 रनों की पारी खेली।
फैथ क्‍लब मैदान पर खेले गए मुकाबले में हाइकोर्ट जबलपुर की टीम ने चार विकेट खोकर 120 रन बनाए। जवाब में डिस्ट्रिक्‍ट एडव्‍होकेट इलेवन 103 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में राहुल राजपूत ने 52, कपिल राजपूत व निशांत वर्मा ने 29 -29 रनों का योगदान दिया। दूसरे मुकाबले में देवास बार ने रीवा को 31 रनों से शिकस्‍त दी। देवास बार ने पहले खेलते हुए 111 रन का स्‍कोर खड़ा किया। जवाब में रीवा की टीम 80 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में मैन आफ द मैच तहजीब खान ने 46, फिरोज ने 40 व प्रदीप कुमार ने 30 रनों की पारी खेली।

Related posts

IPL मीडिया राइट्स डील 44,075 करोड़ में डन, TV डिज्नी स्टार तो डिजिटल वायकॉम18 पर होगा प्रसारित

Pradesh Samwad Team

4th डीआरएम् क्रिकेट प्रतोयोगिता : वी क्रिकेट अकादमी ने मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

वाणी जैन मध्यप्रदेश तैराकी टीम में चयनित तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बधाई दी ।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment