Pradesh Samwad
देश विदेश

X-59 QueSST सुपरसोनिक विमान की पहली झलक, NASA ने 57 सेकेंड में दिखाई बरसों की मेहनत

नासा का सुपरसोनिक विमान X-59 QueSST तेजी से आकार ले रहा है। इस विमान को कॉनकॉर्ड का बेटा (Son of Concorde) का नाम भी दिया गया है। ध्वनि की गति से भी तेज उड़ने वाले इस विमान का पहला परीक्षण अगले साल प्रस्तावित है। इस विमान को अमेरिकी विमानन कंपनी लॉकहीड मॉर्टिन और नासा साथ मिलकर बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस विमान की स्पीड लगभग 1488 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा होगी।
नासा ने शेयर किया टाइम लैप्स वीडियो : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने X-59 QueSST विमान के निर्माण को लेकर एक टाइम लैप्स वीडियो शेयर किया है। इसमें विमान को बनाने में लगे कई साल की मेहनत को मात्र 57 सेकेंड में दिखाया गया है। इस विमान को बनाने का काम कैलिफोर्निया के पामडेल में लॉकहीड मार्टिन स्कंक वर्क्स में हो रहा है। विमान का पूरा ढांचा बनकर तैयार है, अब इसमें बस अंदरूनी निर्माण किया जाना है।
सोनिक बूम की आवाज नहीं पैदा होगी : 1.4 मैक की गति से उड़ने वाला यह विमान जब सुपरसोनिक स्पीड को पकड़ेगा तो इससे पैदा हुई सोनिक बूम की आवाज लोगों को नहीं सुनाई देगी। अक्सर यह देखा जाता है कि जब कोई लड़ाकू विमान अचानक सुपरसोनिक स्पीड में पहुंचता है तो उससे सोनिक बूम पैदा होती है। अधिकतर घटनाओं में सोनिक बूम की जोरदार आवाज को सुन लोग डर जाते हैं। कई बार तो इनसे घरों की खिड़कियां और शीशे टूटने की भी खबरें सामने आईं हैं।
विमान के ऊपर लगा है इंजन : इस विमान में लगने वाले जनरल इलेक्ट्रिक के इंजन GE F414 को उपरी हिस्से में फिट किया गया है। इस इंजन की प्रचंड गर्मी से विमान को बचाने के लिए ऊपरी हिस्से में हीट रेजिस्टेंट शीट का इस्तेमाल किया गया है। इंजन को ऊपर फिट करने से विमान के अंदर मौजूद लोगों को एक शांत वातावरण भी मिल सकेगा। इस वीडियो में विमान के फ्रेम और बाकी हिस्सों को बनते हुए दिखाया गया है।
विमान का ढांचा हुआ पूरा : लो बूम फ़्लाइट डिमॉन्स्ट्रेटर (LBFD) प्रोजेक्ट के नासा के चीफ इंजीनियर जे ब्रैंडन ने कहा कि अब हम प्रोडक्शन फ्लोर के अलग-अलग हिस्सों पर बैठे एक समूह से एक हवाई जहाज में परिवर्तित हो गए हैं। टीम ने विमान के विंग, टेल असेंबली और फ्यूजलेज के लेजर प्रोजेक्ट बनाकर इसे असेंबल भी कर दिया है। लॉकहीड मार्टिन के कार्यक्रम निदेशक डेविड रिचर्डसन ने इसकी तुलना लेगोस से की।
2018 में शुरू किया गया था प्रॉजेक्ट : X-59 विमान को बनाने की परियोजना का ऐलान साल 2018 में किया गया था। इसे नासा और लॉकहीड मॉर्टिन एक साथ मिलकर बना रहे हैं। तब दोनों ने ही कहा था कि यह कदम सुपरसोनिक वाणिज्यिक यात्रा को जमीन पर एक कदम वास्तविकता के करीब लाने के लिए एक मील का पत्थर है। अमेरिकी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी ने नासा के साथ X-59 के निर्माण के लिए 247.5 मिलियन डॉलर की डील की है।

Related posts

काबुल एयरपोर्ट पर कब्जे को लेकर बेचैन क्यों है तुर्की? तालिबानी आतंक के बावजूद फैसले पर अड़े एर्दोगन

Pradesh Samwad Team

प्रतिबंधों के बावजूद खरीदे करोड़ों के गोला-बारूद, फ्रांस और जर्मनी के हथियारों से रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही!

Pradesh Samwad Team

अमित शाह माफी मांगे- कांग्रेस, इस्तीफे की मांग का जारी रहेगा आंदोलन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment