Pradesh Samwad
देश विदेश

US प्रेसिडेंट जो बाइडन का ऐलान : रूस से जंग लड़ रहे यूक्रेन को अमेरिका देगा घातक हथियार

राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि रूस के खिलाफ अमेरिका यूक्रेन को उसकी रक्षा में सहायता के लिए और अधिक विमान-रोधी वाहन, हथियार और ड्रोन भेज रहा है। बाइडन ने कहा, ‘हम यूक्रेन को आगे आने वाले सभी कठिन दिनों में लड़ने और अपनी रक्षा करने के लिए हथियार देने जा रहे हैं।’ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई में अमेरिकी संसद से और अधिक मदद की अपील करते हुए पर्ल हार्बर और 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों का बुधवार को जिक्र किया।
हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि उनके देश के ऊपर उड़ान वर्जित क्षेत्र की घोषणा संभव नहीं हो सकती है। अमेरिकी संसद परिसर में सीधे प्रसारण वाले अपने संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका को रूसी सांसदों पर अवश्य ही प्रतिबंध लगा देना चाहिए और रूस से आयात रोक देना चाहिए। साथ ही, उन्होंने अपने देश में युद्ध से हुई तबाही और विनाश का एक मार्मिक वीडियो सांसदों से खचाखच भरे एक सभागार में दिखाया। जेलेंस्की के संबोधन के कुछ घंटों बाद बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को और अधिक मदद देने जा रहा है।
हालांकि, जेलेंस्की ने उड़ान वर्जित क्षेत्र की घोषणा करने पर जोर देने के बजाय रूसी हमला रोकने के लिए सैन्य मदद मांगी। बता दें कि वॉइट हाउस ने उड़ान वर्जित क्षेत्र घोषित करने के जेलेंस्की के अनुरोध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। उनके संक्षिप्त संबोधन के पहले और बाद में सांसदों ने अपनी सीट पर खड़े होकर उनका अभिनंदन किया।

Related posts

स्कूल में घुसे, चेक किए पहचान पत्र, फिर दो टीचरों को मारने के लिए चुना…पढ़ें श्रीनगर में हत्याओं की पूरी कहानी

Pradesh Samwad Team

चीन ने थर्ड चाइल्ड पॉलिसी अपनाई है, तीसरा बच्चा पैदा करने पर 11.5 लाख रुपये का बोनस दे रही ये कंपनी, महिलाओं को मिल रही साल भर की छुट्टी भी

Pradesh Samwad Team

इजरायली पीएम नफ्ताली बेनेट के भारत दौरे पर बड़ा ऐलान, राजनयिक संबंधों के 30 साल भी पूरे हुए

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment