Pradesh Samwad
देश विदेश

चीन ने थर्ड चाइल्ड पॉलिसी अपनाई है, तीसरा बच्चा पैदा करने पर 11.5 लाख रुपये का बोनस दे रही ये कंपनी, महिलाओं को मिल रही साल भर की छुट्टी भी

तीसरा बच्चा पैदा करने पर 11.5 लाख रुपये का बोनस दे रही ये कंपनी, महिलाओं को मिल रही साल भर की छुट्टी भी

एक ओर भारत में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या (India Population) बड़ी समस्या बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर चीन की जनसंख्या (China Population) बढ़ ही नहीं पा रही है। चीन में अभी बुजुर्ग अधिक हो गए हैं और युवाओं (Population Ratio In China) की संख्या कम हो गई है। ऐसे में चीन ने थर्ड चाइल्ड पॉलिसी (Three Child Policy) अपनाई है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे पैदा हों और आने वाले सालों में बुजुर्ग और युवाओं के बीच का अनुपात बेहतर हो सके।
पहले चीन में थी वन चाइल्ड पॉलिसी :
चीन में कुछ समय पहले वन चाइल्ड पॉलिसी अपनाई गई थी, ताकि तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाई जा सके। इस कदम के बाद जनसंख्या तो कम हुई, लेकिन इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा। ऐसे में अब चीन ने युवा परिवारों को 2 या 3 बच्चे पैदा करने के लिए मोटिवेट करना शुरू कर दिया है। यहां तक कि लोगों को कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं।
तीसरा बच्चा होने पर 11 लाख बोनस : चीन की एक कंपनी ने तीसरे बच्चे का जन्म होने पर कर्मचारियों को बोनस और छुट्टियों का गिफ्ट तक देना शुरू कर दिया है। Beijing Dabeinong Technology Group ने कहा है कि अगर उसके किसी कर्मचारी को तीसरा बच्चा पैदा होता है तो उसे 90 हजार युआन यानी करीब 11.5 लाख रुपये का बोनस दिया जाएगा। यह मोटिवेशन इसलिए दिया जा रहा है ताकि लोग बच्चे पैदा करें, जिससे युवाओं की संख्या बढ़े।
महिला कर्मचारी को मिलेगी सालभर की छुट्टी : अगर किसी महिला कर्मचारी को तीसरा बच्चा पैदा होता है तो उसे सालभर की छुट्टी दी जाएगी। दूसरा बच्चा पैदा करने पर भी 7 लाख का बोनस मिल रहा है। पहले बच्चे पर 3.5 लाख रुपये का बोनस दिया जाता है। चीन ने जनवरी 2016 में वन चाइल्ड पॉलिसी को खत्म कर दिया। मई 2021 में चीन ने तीसरा बच्चा भी पैदा करने की इजाजत दे दी, क्योंकि युवाओं की संख्या घटने से अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ।

Related posts

मां ने बेटी का पहचान पत्र चुराकर कॉलेज में लिया दाखिला, करने लगी यंग लड़के को डेट

Pradesh Samwad Team

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दी बधाई

Pradesh Samwad Team

कोरोना पर चीन की बैट वुमन की चेतावनी, बोलीं- वायरस के साथ जीना सीखें, वैरियंट आते रहेंगे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment