28.3 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न अरेरा क्रिकेट अकादमी क्रिकेट अकादमी ने राजगढ़ को हराया

एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 25 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज राजगढ़ को हराकर अरेरा क्रिकेट अकादमी अगले दौर में पहुंची जहाँ कल उसका मुकाबला सेंट माइकल से बाबे आली मैदान पर होगा। बाबे अली मैदान पर खेली जा रही इंटर क्लब U 25 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए मैच में राजगढ़ ने बल्लबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 226 रन बनाए। इसमे राजगढ़ की ओर से यश नाथ ने 92,ओर मानवेन्द्र प्रताभ ने 53 रन बनाए। अरेरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से प्रभांशु शुक्ला ने 4 ओर अमित सिंह ने 3 विकेट लिए । जवाबी पारी खेलने उतरी अरेरा क्रिकेट अकादमी की पारी शुरुआत में लड़खड़ा गई थी लेकिन एक छोर पर अदम्य पचौरी ने मोर्चा संभाला और उनका साथ मयंक यादव और यश जागीर ने दिया और टीम को जीत हासिल कराई । अदम्य पचौरी ने 95, मयंक यादव ने 42,ओर यश जागीर ने 27 रनों की पारी खेली । राजगढ़ के जितेंद्र कुमार ने 2 विकेट लिए। आज मैच के मेन ऑफ द मैच अदम्य पचौरी रहे।

Related posts

फीफा ने दर्शकों के बुरे बर्ताव के लिए सेनेगल पर लगाया जुर्माना

Pradesh Samwad Team

एवीजीसी एक्सआर एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश का विधिवत गठन ‌

Pradesh Samwad Team

आज दुबई में तय होगा IPL का खलीफा कौन? विश्व विजेता कप्तानों में फाइनल ‘जंग’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment